मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने प्रेरणा स्पोटिंग क्लब को 8 विकेट से हरा दिया।
स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 16 ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनका कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। आदित्य ने 16 रन , रितिक ने 12 रन एवं रवि शंकर ने 12 रन बनाए।
स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की तरफ से सरफराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिये वहीं निखिल ने दो, बादल ने एक, महावीर ने एक एवं सौरभ ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम ने 7 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 73 रन बना लिए स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सूरज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोटिंग क्लब की तरफ से आदित्य ही एकमात्र सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके।
आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के सरफराज को दिया गया।
इस मैच के अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार मौजूद थे।
कल का मैच: भारती जूनियर बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब






- रांची जिला अस्मिता लीग का भव्य समापन

- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय अंडर-19 टीम को किया सम्मानित

- मुंगेर बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

- IPL 2026 MI VS SRH : वापसी की राह तलाशेगा मुंबई इंडियंस

- गोपालगंज बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन साबे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

- सबालेंका मैड्रिड ओपन टेनिस के क्वार्टरफाइनल में

- IPL 2026 DC VS RCB : हेजलवुड और भुवनेश्वर का कहर, बेंगलुरु नौ विकेट से जीता
