Wednesday, May 20, 2026
Home Slider मैनचेस्टर यूनाईटेड यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में

मैनचेस्टर यूनाईटेड यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। पॉल पोग्बा ने चोट से उबरने के बाद वापसी करने पर विजयी गोल दागा जिससे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एसी मिलान को 1-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पोग्बा को मध्यांतर के बाद मैदान पर उतारा गया और उन्होंने दो मिनट के अंदर ही गोल दागकर अपना प्रभाव छोड़ा। इससे यूनाईटेड 2-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज करके आगे बढ़ने में सफल रहा। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 1-1 से बराबर छूटा था।

एक अन्य मैच में मिसलाव ओर्सिच की हैट्रिक की मदद से दिनामो जगरेब ने टोटैनहैम को 3-0 से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

आर्सनल दूसरे चरण के मैच में 1-0 से हारने के बावजूद ओलंपियाकोस को 3-2 के कुल स्कोर से हराकर आगे बढ़ने में सफल रहा।

अन्य मैचों में रोमा ने शख्तार डोनेस्क को 2-1 से हराया और 5-1 के कुल स्कोर से बड़ी जीत के साथ आगे कदम बढ़ाये। अजाक्स ने भी यंग ब्वायज को 5-0 से कुल स्कोर से करारी शिकस्त दी।

विल्लारीयाल ने डायनेमो कीव पर 2-0 से जबकि स्पेन की ही टीम ग्रेनाडा ने मोल्डे से 2-1 से हारने के बावजूद कुल स्कोर में 3-2 से जीत दर्ज हासिल करके अगले दौर में जगह पक्की की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights