Tuesday, May 19, 2026
Home Bihar Womens Kabaddi League बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में मगध वारियर्स और सीवान टाइटंस का दबदबा

बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में मगध वारियर्स और सीवान टाइटंस का दबदबा

खेल प्राधिकरण के डीजी ने की पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 मार्च। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 के दूसरे दिन सिवान टाइटंस और मगध वॉरियर्स का दबदबा देखने को मिला, जबकि सारण स्ट्राइकर्स ने भी शानदार जीत दर्ज की। दिन के मुकाबलों में सिवान टाइटंस ने सीतामढ़ी सेंटिनल्स को 40-25 और पटना पेलिकन्स को 48-20 से हराया। वहीं सारण स्ट्राइकर्स ने पटना पेलिकन्स को 43-18 से पराजित किया। इसके अलावा मगध वॉरियर्स ने नालंदा निंजास को 34-21 और सीतामढ़ी सेंटिनल्स को 36-18 से मात दी।

इसी बीच बिहार सरकार और खेल विभाग ने इस वर्ष आयोजित लीग के लिए पुरस्कार राशि में भी बड़ा इजाफा करने का फैसला लिया है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पिछले संस्करण में विजेता टीम को 1.5 लाख रुपये, उप विजेता को 75 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये की नकद राशि दी जाती थी। लेकिन इस बार प्रतियोगिता की बढ़ती लोकप्रियता और महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए पुरस्कार राशि में कई गुना बढ़ोतरी की गई है।

अब लीग के विजेता को 6.5 लाख रुपये, उप विजेता को 3.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

श्री शंकरण ने बताया कि पहले जहां विजेता टीम के खिलाड़ियों को औसतन करीब 8800 रुपये मिलते थे, अब बढ़ी हुई राशि के बाद उन्हें करीब 38 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को 4400 रुपये की जगह लगभग 20588 रुपये और तीसरे स्थान वाले खिलाड़ियों को 2900 रुपये की जगह करीब 14700 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए काफी प्रोत्साहन देने वाला है।

दूसरे दिन के मुकाबलों के परिणाम

मैच 7:
सिवान टाइटंस 40 – 25 सीतामढ़ी सेंटिनल्स
बेस्ट रेडर – इंदु कुमारी (सिवान)
बेस्ट डिफेंडर – आयुषी कुमारी (सीतामढ़ी)

मैच 8:
सारण स्ट्राइकर्स 43 – 18 पटना पेलिकन्स
बेस्ट रेडर – मुस्कान (सारण)
बेस्ट डिफेंडर – अनुष्का (सारण)

मैच 9:
मगध वॉरियर्स 34 – 21 नालंदा निंजास
बेस्ट रेडर – प्रतिभा कुमारी (नालंदा)
बेस्ट डिफेंडर – नैंसी प्रिया (मगध)

मैच 10:
सिवान टाइटंस 48 – 20 पटना पेलिकन्स
बेस्ट रेडर – इंदु कुमारी (सिवान)
बेस्ट डिफेंडर – अंकु कुमारी (पटना)

मैच 11:
मगध वॉरियर्स 36 – 18 सीतामढ़ी सेंटिनल्स
बेस्ट रेडर – नैंसी प्रिया (मगध)
बेस्ट डिफेंडर – ऋचा कुमारी (सीतामढ़ी)

मैच 12:

सारण स्ट्राइकर्स VS नालंदा निंजास
18 पॉइंट्स 18 पॉइंट्स
टाई ब्रेक ( 5-5 रेड्स )
सारण स्ट्राइकर्स नालंदा निंजास
7 पॉइंट्स 4 पॉइंट्स
विजेता :- सारण स्ट्राइकर्स
बेस्ट रेडर :- मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स )
बेस्ट डिफेंडर :- शिवानी कुमारी ( सारण स्ट्राइकर्स )

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights