मधुबनी। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के द्वारा बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 18 फरबरी 2023 से आयोजित होने जा रहे बीसीए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मधुबनी जिला की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
संचालन समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ झा, संयोजक काली चरण, टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष राहुल मेहता और सदस्य अनिल कुमार सोनू ने संयुक्त रूप से ये जानकारी देते हुए बताया कि इन्हीं चयनित खिलाड़ियों में से टीम चुनी जाएगी। पहले दो मैच के लिए टीम की घोषणा की जाएगी फिर प्रदर्शन के आधार पर अगले दो मैच के लिये टीम अलग बनायी जायेगी।
मधुबनी जिला की टीम मिथिला जोन में है जिसकी मेजबानी दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के द्वारा की जा रही है। मधुबनी का पहला मैच 23 फरवरी को दरभंगा से 26 फरबरी को सुपौल से 28 फरबरी को सीतामढ़ी से और 1 मार्च को शिवहर से होगा।
चयनकर्ताओं ने निम्नलिखित खिलाड़ियों को चयनित किया है।
- संजय यादव
- सरोज यादव
- उत्कर्ष भास्कर
- आयुष आनंद
- अंकित मिश्रा
- अविनाश आर्यन
- सिद्धार्थ सिंह
- राजीव कुमार
- युवराज झा
- साकेत चौधरी
- शिवम भारद्वाज
- आदित्य राज
- आदर्श सिंह
- मो शेख दिलनवाज अल्लन
- चंद्रेश ठाकुर
- प्रवीण मिश्रा
- आदित्य आर्यन
- अरुण कुमार
- आशुतोष कुमार सिंह
- गौरव कुमार
- नरेश साहनी
- सुभेन्दु सुभाकर
- प्रफुल्ल प्रभाकर
- तेजस्वी यादव
- अमन कुमार झा
- विकाश झा
- अभिषेक शाह
- सुमन पांडेय
- सूरज सिंह
30. रंजन कुमार


