Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार U-19 Men’s Team में चयन पर होने पर आदित्य राज को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

बिहार U-19 Men’s Team में चयन पर होने पर आदित्य राज को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 2 नवंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के बेहतरीन ऑलराउंडर बायें हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज आदित्य राज का चयन बिहार अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट टीम में हुआ है। आदित्य राज का बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने से मधुबनी जिला क्रिकेट संघ सहित समस्त जिला में हर्ष व्याप्त हो गया है। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव कालीचरण ने बताया कि आदित्य राज झंझारपुर निवासी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार व प्रधानाध्यापिका इंदु का पुत्र है जो झंझारपुर डी पी एस का छात्र है।

आदित्य राज बचपन से ही क्रिकेट खेलने में अव्वल रहा है। आदित्य राज का बिहार अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन होने पर मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के पूर्व चेयरमेन ओंकार नाथ झा, मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंडेश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष मिहिर चंद्र झा, सचिव कालीचरण, संयुक्त सचिव वसुंधरा कुमारी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह, संजीब कुमार झा, पवन झा, सोहन झा, अनिल कुमार सोनू, रबिन्द्र कुमार सिंह, कैलाश भंडारी, बेचन चौपाल, ओमशुभांगम पुष्पक, संतोष कुमार झा, संजय चौधरी, मुराद खान, अजय झा, राजेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार झा, चन्दन कुमार, अमित रंजन, अमरेंद्र पाण्डेय, प्रफुल्ल कर्ण, सुनील झा, जय शंकर प्रसाद, आलोक तिवारी, संजीब सिंह, अर्जुन सिंह, ब्रजेश मिश्र, अनिल यादव, युक्ति नाथ झा, दिव्या भारती, निशा भारती, काजल कुमारी सहित अन्य ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें और बधाई दी है।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बिहार क्रिकेट संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के ऑल राउंडर आदित्य राज व तेज गेंदबाज तेजस्वी यादव को बिहार अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन करने पर धन्यवाद दिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights