Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट लक्ष्य इंजीटेक का खिलाड़ी सम्मान समारोह कल, सम्मानित होंगीं कई हस्तियां

लक्ष्य इंजीटेक का खिलाड़ी सम्मान समारोह कल, सम्मानित होंगीं कई हस्तियां

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के दारोगा राय पथ स्थित दारोगा राय भवन में लक्ष्य इंजीटेक के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसकी जानकारी देते हुए लक्ष्य इंजीटेक के मैनेजिंग पार्टनर सूर्यनारायण राजू ने बताया कि इस समारोह में क्रिकेट खिलाड़ी, कोच, प्रोमोटोर समेत कई गणमान्य हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे पटना-बिहार के खिलाड़ी अपने ज़िला राज्य का नाम रौशन करने के कारण सम्मानित होंगे।
सम्मान पाने वालों के नाम इस प्रकार है-
कोच-पवन कुमार सिंह, निखिलेश रंजन, प्रमोद कुमार।
उदीयमान खिलाड़ी-यशस्वी शुक्ला, आकाश वर्मा, हर्ष राज, धनंजय कुमार, पार्थ कुमार और गीतांजलि।
स्पेशल अवार्ड- डॉ कुंदन, डॉ. मुकेश कुमार सिंह,
क्रिकेट प्रमोटर-अरुण कुमार सिंह, रूपक कुमार
महिला क्रिकेट प्रमोटर-मनीष वर्मा, शिखा सोनिया, सुरेश मिश्रा पिंकु, रिमझिम सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.