Friday, May 22, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स National SGFI Under-19 Athletics में झारखंड की आशा किरण बारला को स्वर्ण

National SGFI Under-19 Athletics में झारखंड की आशा किरण बारला को स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 30 दिसंबर। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में 28 से 30 दिसंबर तक सम्पन्न 67वी राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 वर्ग एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 800 मी. स्पर्धा में एoमेरीo मेनुल के द्वारा 2017 मे राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में बनाए गए 2:08.53 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2:06.10 सेकेंड में स्वर्ण जीती।

आशा के स्वर्ण पदक जीतने पर माननीय मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री श्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री के रवि कुमार, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्रीमती किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी श्री बादल राज, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव श्री सीoडी सिंह, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा कोषांग के सभी शिक्षकों ने एवम कोच आशू भाटिया बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights