Saturday, May 23, 2026
Home झारखंड झारखंड ने जीता National SGFI Under-14 Football के बालिका वर्ग का खिताब

झारखंड ने जीता National SGFI Under-14 Football के बालिका वर्ग का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 21 जनवरी। नेशनल एसजीएफआई अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आज फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 6-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। U-14 बालिका वर्ग में झारखंड चैंपियन बन गया। अंडर-14 बालक वर्ग मुकाबले में बिहार और झारखंड के बीच हुए मैच में बिहार ने झारखंड को 2-0 से हराकर SGFI U-14 नेशनल फुटबॉल 2023-24 का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेताओ को झारखंड सरकार के माननीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विजेता टीमों के पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय पेयजल आपूर्ति मंत्री मिथिलेश ठाकुर, माननीय खेल निदेशक सुशांत गौरव, माननीय निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद श्रीमती किरण कुमारी पासी, राज्य शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी श्री जयंत मिश्रा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल विभाग के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

फ़ाइनल में झारखंड की बालिका टीम
अनुष्का कुमारी (कप्तान), सिमरन कुमारी, आयुषी कुमारी, सुचिता उरांव, राजनंदिनी कुमारी, सोनल मुंडा, रंजीता हेंब्रम, दीपिका कुमारी, प्रीती कुमारी, बिना कुमारी, रीमा कुमारी, सबर्णी कुमारी, सुनैना टुडू, गौरी सिंह, उषा उरांव, मैरी हांसदा, आरती कुमारी, मौतोषी मंडल

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights