पटना, 7 अप्रैल 2026। राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम में बने चन्द्रगुप्त जल बिहार तरणताल (स्विमिंग पूल) को इस सत्र में आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसका शुभारंभ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी ने किया।
इस मौके पर क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, पूल प्रबंधक राजेश कुमार, महिला तैराकी प्रशिक्षक पूजा दुबे, प्रशिक्षक दिनेश कुमार और अमित कुमार भी मौजूद रहे।
आम लोगों और खिलाड़ियों दोनों के लिए सुविधा
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित इस स्विमिंग पूल को तैराकी सीखने और अभ्यास की बढ़ती मांग को देखते हुए आम जनता के लिए खोला गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं खिलाड़ियों के लिए अलग अभ्यास समय निर्धारित किया गया है।
स्विमिंग पूल टाइमिंग
सुबह:
6:00 – 7:00 बजे: पुरुष
7:00 – 8:00 बजे: पुरुष एवं बच्चे
8:00 – 9:00 बजे: महिलाएं
9:00 – 10:00 बजे: पुरुष एवं अतिथि सदस्य
शाम:
4:00 – 5:00 बजे: राज्य स्तरीय खिलाड़ी
5:00 – 6:00 बजे: महिलाएं एवं अतिथि
6:00 – 7:00 बजे: परिवार एवं बच्चे
7:00 – 8:00 बजे: पुरुष एवं अतिथि
सदस्यता शुल्क
वयस्क (अप्रैल–अक्टूबर): रुपए10,000 | मासिक: रुपए 3,500
बच्चे (12 वर्ष से कम): रुपए 7,000 | मासिक: रुपए 2,000
राज्य स्तरीय खिलाड़ी: रुपए 3,000 | मासिक: रुपए 500
पारिवारिक पैकेज: रुपए 21,000 | मासिक:रुपए 7,000
अतिथि शुल्क: रुपए 200 प्रति घंटा
📞 संपर्क जानकारी
सदस्यता के लिए संपर्क करें:
📱 राजेश कुमार (मैनेजर): 7903446038
📱 आनंदी कुमार (क्रीड़ा कार्यपालक): 9835291222
अप्रैल से अक्टूबर तक उपलब्ध
यह स्विमिंग पूल हर साल अप्रैल से अक्टूबर तक संचालित होगा, जिससे पटना के लोगों को तैराकी सीखने और फिटनेस बनाए रखने का बेहतर अवसर मिलेगा।