Wednesday, June 3, 2026
Home Slider IPL 2022 Retention : 8 टीमों इन खिलाड़ियों को रखा बरकरार, जानिए पूरी डिटेल

IPL 2022 Retention : 8 टीमों इन खिलाड़ियों को रखा बरकरार, जानिए पूरी डिटेल

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए खिलाड़ियों की रिटेन की आज आखिरी तारीख थी। प्रत्येक टीम के पास 90 करोड़ का पर्स था। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 1 से 30 नवंबर तक समय मिला था कि वह किन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखना चाहती हैं। आज शाम करीब 9:30 बजे निर्णायक लिस्ट सामने आई। याद दिला दें कि आईपीएल 2022 में 74 मैच देखेने को मिलेंगे। देखें पूरा लिस्ट

राजस्‍थान रॉयल्स के रिटेन प्लेयर

1. संजू सैमसन-14 करोड़
2. जोस बटलर-10 करोड़
3. यशस्वी जायसवाल-4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स ने 28 करोड़ रुपए खर्च किए और उनके पर्स से 28 करोड़ रुपए कटे। मेगा नीलामी के समय राजस्थान रॉयल्स की टीम 62 करोड़ रुपए लेकर उतरेगी।

केकेआर के रिटेन खिलाड़ी

1. आंद्र रसेल- 12 करोड़
2. वरुण चक्रवर्ती-8 करोड़
3.  वेंकटेश अय्यर-8 करोड़
4. सुनील नरेन-6 करोड़

केकेआर ने 34 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन उसके पर्स से 42 करोड़ रुपए कट गए हैं। केकेआर ने सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए। नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन प्लेयर

1. ऋषभ पंत-16 करोड़
2. अक्षर पटेल-9 करोड़
3. पृथ्वी शॉ-7.5 करोड़
4. एनरिच नॉर्टजे-6.5 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स के पास नीलामी के लिए 47.5 करोड़ रुपए बचे हैं।

सीएसके ने रिटेन प्लेयर

1.रवींद्र जडेजा- 16 करोड़ रुपए
2. एमएस धौनी – 12 करोड़ रुपए
3. मोइन अली – 8 करोड़ रुपए
4. रुतुराज गायकवाड़ – 6 करोड़ रुपए

सीएसके ने 42 करोड़ रुपए खर्च किए और उनके पर्स से 42 करोड़ रुपए कटे। सीएसके के पास नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे।

सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन प्लेयर

1. केन विलियमसन : 14 करोड़
2. अब्दुल समद – 4 करोड़ रुपए
3. उमरान मलिक – 4 करोड़ रुपए

सनराइजर्स हैदराबाद ने 22 करोड़ रुपए खर्च किए। नीलामी के लिए हैदराबाद के पास 68 करोड़ रुपए बचे हैं।

पंजाब किंग्स के रिटेन प्लेयर

अर्शदीप सिंह : 4 करोड़
मयंक अग्रवाल : 12 करोड़

पंजाब किंग्स के पास अब 72 करोड़ रुपए बचे हैं। पंजाब ने खर्च किए 16 करोड़, लेकिन पर्स से 18 करोड़ रुपए कटे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन प्लेयर

1. विराट कोहली : 15 करोड़
2. ग्लेन मैक्सवेल : 11 करोड़
3. मोहम्मद सिराज : 7 करोड़
आरसीबी के पास 57 करोड़ रुपए बाकी हैं। मेगा नीलामी में आरसीबी 57 करोड़ रुपए के साथ उतरेगी।

मुंबई इंडियंस के रिटेन प्लेयर

1. रोहित शर्मा : 16 करोड़
2. जसप्रीत बुमराह  : 12 करोड़
3. सूर्यकुमार यादव : 8 करोड़
4. किरोन पोलार्ड : 6 करोड़

मुंबई इंडियंस ने 42 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उनके पास मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 48 करोड़ की राशि बची है।

टीमों के पास कितना पर्स बचा है

सीएसके – सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
केकेआर – सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
डीसी – सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
एसआरएच – तीन खिलाड़‍ियों को रिटेन किया गया, नीलामी के लिए 68 करोड़ रुपए बचे
एमआई – सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
आरसीबी – तीन खिलाड़‍ियों को किया गया रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपए बचे
आरआर – तीन खिलाड़‍ियों को किया गया रिटेन, नीलामी के लिए 62 करोड़ रुपए बचे
पीबीकेएस – दो खिलाड़‍ियों को किया गया रिटेन, नीलामी के लिए 72 करोड़ रुपए बचे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.