Wednesday, April 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट: दरभंगा और मगध की टीमें जीतीं

अंतर प्रमंडल अंडर-14 क्रिकेट: दरभंगा और मगध की टीमें जीतीं

पटना और तिरहुत को मिली हार

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 18 दिसंबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) प्रतियोगिता 2025-26 के चौथे दिन गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में दरभंगा ने पटना को 6 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में मगध ने तिरहुत को 21 रन से मात दी।

दरभंगा बनाम पटना

पहले मैच में पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 14.5 ओवर में 112 रन बनाकर सिमट गई। पटना की ओर से स्पर्श कुमार ने 37 गेंदों पर 42 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि आशुतोष ने 20 गेंदों में 23 रन जोड़े।
दरभंगा की ओर से गेंदबाजी में रुदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं अरुणेश ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दरभंगा की ओर से दक्ष ने 25 गेंदों में 38 रन और अयान ने नाबाद रहते हुए 35 गेंदों में 39 रन बनाए।
पटना की ओर से गेंदबाजी में इशु साहिल ने 1 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट और सम्यक पाठक ने 1 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अयान और रुदल को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मगध बनाम तिरहुत

दिन के दूसरे मैच में मगध ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बनाए। मगध की ओर से अतुल विनय शक्ति ने 26 गेंदों में 41 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि आयुष ने नाबाद रहते हुए 20 गेंदों में 37 रन बनाए।
तिरहुत की ओर से गेंदबाजी में बिलाल शाह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट और आयुष राज ने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में तिरहुत की टीम 14.3 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। तिरहुत की ओर से सचिन सिंह ने 12 गेंदों में 18 रन और अमरकांत ने 20 गेंदों में 18 रन बनाए। मगध की ओर से गेंदबाजी में आयुष सिंह ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट और उमेश कुमार ने 2.3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयोजन और उपस्थिति

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, चिरंजीवी, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत सहित कई पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
स्कोरर की भूमिका राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने निभाई, जबकि उद्घोषक एवं मंच संचालन की जिम्मेदारी सुमित कुमार ने संभाली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights