पटना। अनिकेत की हैट्रिक और इंद्रजीत के हरफनमौला खेल (तीन विकेट, नाबाद 116) की बदौलत कमला नेहरु क्रिकेट क्लब ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पटना कॉलेज को नौ विकेट से पराजित किया।
पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में एनआईओसी ग्राउंड, फतुहा पर खेले गए मैच में टॉस पटना कॉलेज ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
पटना कॉलेज ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 203 रन बनाये। रवि ने 55, विवेक ने 37, गुलशन ने 45 रन बनाये। इंद्रजीत ने 28 रन देकर 3, अनिकेत ने 31 रन देकर 3 और रितेश रंजन ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में कमला नेहरू सीसी ने 1 विकेट पर 204 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इंद्रजीत ने नाबाद 118 रन की पारी खेली। अंशुल कुमार ने 31 जबकि अंशुल अग्रवाल ने नाबाद 41 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच इंद्रजीत रहे।
संक्षिप्त स्कोर
पटना कॉलेज : 203 रन पर ऑल आउट रवि 55 रन, विवेक 37 रन, गुलशन 45 रन, इंद्रजीत 3/28, अनिकेत 3/31, रितेश रंजन 2/12
कमला नेहरू सीसी : 1 विकेट पर 204 रन, इंद्रजीत नाबाद 118 रन, अंशुल कुमार 31 रन, अंशुल अग्रवाल नाबाद 41 रन.
मैन ऑफ द मैच : इंद्रजीत






- IPL 2026 MI VS PBKS : पंजाब की लगातार पांचवी हार, मुंबई जीता

- ईशान किशन की मौजूदगी में झारखंड टी20 क्रिकेट लीग की ट्रॉफी लांच

- पटना में अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

- बीसीए ने की अपने संशोधित कार्यक्रम की घोषणा

- नन्हक महतो स्कूली क्रिकेट में श्रीराम खेल मैदान व गोल क्रिकेट एकेडमी अंतिम आठ में

- श्रीलंका में त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत ए के दल में वैभव सूर्यवंशी

- IPL 2026 RCB VS KKR : विराट कोहली ने जमाया शतक

- बिहार के पीयूष राज का भारतीय अंडर-20 एथलेटिक्स टीम में चयन
