Saturday, May 23, 2026
Home Slider भारतीय महिला हॉकी टीम जनवरी में करेगी अर्जेंटीना का दौरा

भारतीय महिला हॉकी टीम जनवरी में करेगी अर्जेंटीना का दौरा

by Khel Dhaba
0 comment
Hockey Bihar

नईदिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम जनवरी 2021 में अर्जेंटीना के दौरे पर जाएगी। करीब एक साल के लंबे अंतराल के बाद टीम का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय दौरा होगा।

25 खिलाड़ियों और 7 सहायक कर्मचारियों के कुल कोर समूह समेत टीम तीन जनवरी को नईदिल्ली से अर्जेंटीना के लिये रवाना होगी और यहां 17 जनवरी से मेजबान टीम के खिलाफ आठ मैच खेलेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने इस दौरे के लिए कहा, इस दौरे की योजना खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत सावधानी से बनायी गयी है और हम मौजूदा कोरोना वायरस महामारी के बावजूद प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने के लिये हॉकी इंडिया और स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के बहुत आभारी हैं।

जुलाई 2021 में ओलंपिक खेलों के लिये टोक्यो पहुंचने से पहले हमारे पास 200 से अधिक दिन हैं और अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैच खेलना बहुत महत्वपूर्ण है। रानी ने कहा, “टीम इस अवसर के लिये काफी उत्साहित है और इस दौरे को उत्सुकता से देख रही है।

यह मौका हमें उस स्तर को समझने में मदद करेगा जो हम बेंगलुरु में लगभग पांच महीने लंबे राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को प्रभावित करने और इनमें अचानक रुकावट पैदा करने के बाद यह पहली बार होगा जब ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रही भारतीय हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिये यात्रा करने की सरकारी मंजूरी मिली है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights