Thursday, June 4, 2026
Home बिहार पटना पहुंचने पर भारतीय Women’s Hockey Team का हुआ शानदार स्वागत

पटना पहुंचने पर भारतीय Women’s Hockey Team का हुआ शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 अगस्त। भारतीय महिला हॉकी टीम मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के साथ यहां राष्ट्रीय खेल दिवस में भाग लेने के लिए बुधवार को बिहार की राजधानी पहुंची। तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार और बिहार खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेगी।

भारतीय महिला टीम गुरुवार को राजगीर में नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेलेगी। इस अवसर पर नवनिर्मित स्टेडियम समेत राज्य खेल अकादमी और राज्य खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर हॉकी टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।

टीम के पहुंचने के तुरंत बाद मीडिया से बात करते हुए कोच हरेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हॉकी इंडिया को राज्य में खासकर हॉकी के लिए खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।

हरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि हम बिहार में हॉकी को एक नए नजरिए से देखेंगे। यह पहली बार है कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम होगा और यही वजह है कि महिला टीम पहली बार यहां पहुंची है। हम यहां से अपने अगले अभियान की तैयारी शुरू करेंगे।

बिहार से ताल्लुक रखने वाले हरेंद्र ने कहा कि वह अपने जन्म राज्य का दौरा करके बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार शिक्षा का केंद्र था और उन्हें उम्मीद है कि यह जल्द ही हॉकी का केंद्र बन जाएगा। हरेंद्र ने कहा कि भारतीय महिला टीम इस दौरे के साथ राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और विश्व कप जैसे आगामी बड़े आयोजनों के लिए अपना अभियान शुरू करेगी।

फोटो साभार : हॉकी इंडिया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.