Monday, June 22, 2026
Home Slider world university games के पहले दिन भारत ने जीते तीन स्वर्ण

world university games के पहले दिन भारत ने जीते तीन स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

चेंगदु (चीन)। भारत ने ग्रीष्मकालीन विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के पहले दिन शनिवार को तीन स्वर्ण पदकों के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया।

मनु भाकर, यशस्विनी देसवाल और अभिदन्या पाटिल की भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चीन और ईरान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके बाद भाकर ने महिलाओं की एकल 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता। हंगरी की फैबियन सारा ने रजत पदक जीता जबकि चीनी ताइपे की यू-जू चेन ने कांस्य पदक अर्जित किया।

एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में 252.5 के कुल स्कोर के साथ भारत के लिये तीसरा स्वर्ण जीता। इसके लिये उन्होंने अमेरिका की मैरी टकर को मात्र 2.1 अंकों से पछाड़ा।

भारत वर्तमान में स्वर्ण पदक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि चीन दो स्वर्ण और कुल मिलाकर पांच पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

इस बीच, प्रगति और अमन सैनी ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करके विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत के लिये एक और तीरंदाजी पदक सुनिश्चित किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली। उन्होंने फ्रांस को 153-151 और मेजबान चीन को 152-151 से हराया। भारतीय जोड़ी रविवार को फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया से मुकाबला करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.