Tuesday, June 16, 2026
Home Uncategorized 7 साल बाद भारत बना Women’s Asian Champions Trophy Hockey का चैंपियन

7 साल बाद भारत बना Women’s Asian Champions Trophy Hockey का चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 05 नवंबर। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब भारत ने जीत लिया है। रविवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में भारत ने जापान पर 4-0 से शानदार जीत हासिल की।
भारतीय टीम की खिलाड़ी एक्का दीप ग्रेस को प्लेयर ऑफ द मैच एवं संगीता कुमारी को राइजिंग स्टार के खिताब से सम्मानित किया गया। सात साल बाद भारत ने इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।

भारत के लिए संगीता (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेमसियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल दागे। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था लेकिन वीडियो रेफरल के बाद उनके इस प्रयास को खारिज कर दिया गया। जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था लेकिन काना उराता के शॉट को भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने रोक दिया।

लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। भारत की टीम साल 2016 के बाद पहली बार खिताब जीतने में कामयाब रही है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

इससे पहले आज चीन ने झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 में कांस्य पदक जीत लिया। चीन ने रविवार को यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया को 2-1 से हरा दिया।

चीन के लिए यी चेन ने तीसरे और तियांतियन लोउ ने 47वें मिनट में गोल किए। वहीं, कोरिया के लिए एकमात्र गोल सुजिन एन ने 38वें मिनट में दागा।कोरिया को चौथे, मलेशिया को पांचवें और थाईलैंड को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.