Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय कैडेट Taekwondo चैंपियनशिप बिहार के हिमांशु ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय कैडेट Taekwondo चैंपियनशिप बिहार के हिमांशु ने जीता स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 अगस्त।  विशाखापत्तनम के पोर्ट ट्रस्ट डायमंड जुबली इंडोर स्टेडियम में चल रही सातवीं राष्ट्रीय कैडेट कयोरुगी व पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप के क्योरगी स्पर्धा में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक बिहार की झोली में डाले हैं।

यह जानकारी देते हुए बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने बताया कि अंडर-57 किलोग्राम वजन वर्ग में हिमांशु कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रोहित सैनी ने अंडर-45 किलोग्राम वजन, शांतनु पटेल ने अंडर-61 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।  बालिका वर्ग के अंडर-59 किलोग्राम वजन वर्ग में अनन्या कुमारी ने कांस्य पदक जीत कर बिहार का नाम रौशन किया।

समता राही ने पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और मैनेजर को बधाई देते हुए कहा कि झोली में अभी और पदक आने की उम्मीद है। बिहार ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शशिबाला बदानी, महासचिव राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र  कुमार,अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नन्दू कुमार,कोषाध्यक्ष मनीष चन्द्र रॉय,कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार,कमल पटेल, सुमन प्रकाश रंजन,बीटीए कोच विश्वजीत कुमार आदि ने टीम को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights