Wednesday, April 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Cricket : महफिल शिशिर साकेत ने लूटी, नहीं चले सकीबुल, पूर्वी चंपारण की करारी हार, पूर्णिया फाइनल में 

Hayman Trophy Cricket : महफिल शिशिर साकेत ने लूटी, नहीं चले सकीबुल, पूर्वी चंपारण की करारी हार, पूर्णिया फाइनल में 

by Khel Dhaba
0 comment
सुनें मैच रिपोर्ट

शिशिर साकेत (38 रन, पांच विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पूर्णिया ने पूर्वी चंपारण को 62 रन से करारी शिकस्त देकर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में सकीबुल गनि का नहीं चलना पूर्वी चंपारण के लिए घाटा साबित हुआ और उसे हार खानी पड़ी। सकीबुल गनि मात्र 17 रन बना सके उन्हें सैफ खान ने बोल्ड आउट किया।


पूर्णिया के ग्रीन वैली स्टेडियम में खेले गए हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में टॉस पूर्वी चंपारण ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पूर्णिया ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 194 रन बनाये। जवाब में पूर्वी चंपारण की टीम 42.4 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पूर्णिया के शिशिर साकेत प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर बने।

मैच का लेखा-जोखा
टॉस पूर्वी चंपारण ने जीता, क्षेत्ररक्षण का फैसला
पूर्णिया की बैटिंग : 49.5 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट
सरमन निगरोध ने 48 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 24 रन बनाये
विजय भारती ने 25 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 18 रन बनाये
अभिषेक कुमार बाबू ने 45 गेंद में दो चौका की मदद से 21 रन बनाये
जिया ने 40 गेंद में 1 चौका की मदद से 14 रन की पारी खेली
शिशिर साकेत ने 44 गेंद में दो चौका की मदद से 38 रन बनाये
अभिषेक कुमार ने 33 गेंदों में 1 चौका की मदद से 12 रन बनाये
भास्कर दूबे ने 38 गेंदों में दो चौका की मदद से 31 रन बनाये
रोहन कुमार ने 12 गेंदों में 1 चौका की मदद से 12 रन बनाये
अतिरिक्त से 14 रन बने

पूर्वी चंपारण की बॉलिंग
अफान गनि ने 47 रन देकर 1 विकेट चटकाये
सकीबुल गनि ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये
टुन्ना कुमार ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाये
मुकेश कुमार ने 30 रन देकर 3 विकेट चटकाये
पूर्वी चंपारण की बैटिंग : 42.4 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट
अनूपम कुमार ने 62 गेंद में 1 चौका की मदद से 25 रन बनाये
सकीबुल गनि ने 17 गेंद में दो चौका की मदद से 17 रन बनाये
अफान गनि ने 22 गेंद में 1 छक्का की मदद से 10 रन बनाये
आशुतोष पांडेय ने 29 गेंद में दो चौका की मदद से 24 रन बनाये
समीर कुमार ने 9 और फैसल गनि ने 6 रन की पारी खेली
अमित कुमार ने 5 और मुकेश कुमार ने 6 रन बनाये
पूर्णिया की बॉलिंग
सैफ खान ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाये
सकलैन मुश्ताक ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये
रोहन कुमार ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये
शिशिर साकेत ने 28 रन देकर 5 विकेट झटके
मैच का हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर-शिशिर साकेत

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights