भागलपुर। कुमार गौरव राज (नाबाद 56 रन) और विष्णु कुमार (चार विकेट) के शानदार खेल की बदौलत भागलपुर ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन के मुकाबले में जमुई को पांच विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में टॉस जमुई ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 46.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाये। जवाब में 33.3 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाये। विष्णु कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
मैच का लेखा जोखा
जमुई की बैटिंग : 46.5 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट
राहुल ने 31 गेंद में 3 चौका की मदद से 17 रन बनाये
रवि शर्मा ने 55 गेंद में 3 चौका की मदद से 25 रन बनाये
अमित राय ने 58 गेंद में 1 चौका की मदद से 17 रन की पारी खेली
राहुल सिंह ने 38 गेंद में 2 चौका की मदद से 15 रन बनाये
सचिन यादव ने 20 और शिव राज ने 20 रन बनाये
भागलपुर की बॉलिंग
विष्णु कुमार ने 24 रन देकर 4 विकेट चटकाये
अभिषेक कुमार ने 17 रन देकर दो विकेट लिये
सूर्यवंशम ने 31 रन देकर 1 विकेट चटकाये
भानू आर्यन ने 38 रन देकर 1 विकेट चटकाये
सचिन कुमार ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये
भागलपुर की बैटिंग : 33.3 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन
विकास यादव ने 25 गेंद में 2 चौका की मदद से 16 रन बनाये
बासुकीनाथ ने 46 गेंद में 1 चौका की मदद से 22 रन बनाये
सूर्यवंशम ने 41 गेंद में 3 चौका की मदद से 30 रन की पारी खेली
कुमार गौरव राज ने 53 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 56 रन बनाये
अभिषेक कुमार ने 24 गेंद में 2 चौका की मदद से 14 रन बनाये
जमुई की बॉलिंग
राहुल ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाये
वासिद अली ने 35 रन देकर 1 विकेट लिये
काव्या वेद ने 35 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : विष्णु कुमार
बेस्ट बैट्समैन : कुमार गौरव राज
बेस्ट बॉलर : राहुल






- झारखंड वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी सचिव संजय कुमार हुए सम्मानित

- स्टीव डेविस कप स्नूकर एवं पुल चैंपियनशिप रांची में संपन्न

- रांची जिला अंडर-23 कुश्ती टीम का चयन 5 जून को

- रांची जिला में अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का सफल आयोजन

- भर लो उड़ान क्रिकेट स्कूल लीग का सेलेक्शन ट्रायल 7 जून को

- बीआईपीएल के सेलेक्शन ट्रायल में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

- जय के खेल से पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट में कदमकुआं सीसी विजयी

- बीआईपीएल के सेलेक्शन ट्रायल में उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़
