Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स के रजत पदक विजेता शैलेश कुमार का भव्य स्वागत

वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स के रजत पदक विजेता शैलेश कुमार का भव्य स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में बिहार के शैलेश कुमार द्वारा रजत पदक जीत कर वापस लौटने पर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने फूल माला पहनाकर शैलेन्द्र कुमार का स्वागत किया।

गौरतलब है पेरिस फ्रांस में 8 से 17 जुलाई 2023 तक आयोजित वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में बिहार के जमुई जिले के शैलेश कुमार ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस चैम्पियनशिप में पुरुषों के हाई जम्प टी-63 प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीत कर बिहार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

एयरपोर्ट पर स्वागत करनेवालों में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण ,खेल अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण, खिलाड़ी और परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

वर्ल्ड पारा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में रजत पदक जीत कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले बिहार के खिलाड़ी शैलेश कुमार के पटना वापस आने पर बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री रवीन्द्रण शंकरण ,अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण और निदेशक सह सचिव पंकज राज ने शैलेश कुमार का स्वागत करते हुए प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें ढेरों बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.