Thursday, June 4, 2026
Home बिहारकबड्डी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया बिहार राज्य Kabaddi संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह को सम्मानित

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया बिहार राज्य Kabaddi संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह को सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अक्टूबर। बिहार में कबड्डी को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह को बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार यानी 19 अक्टूबर, 2024 को विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित चांसलर कप अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान दिया गया।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथआर्लेकर ने बिहार राज्य कबड्डी संघ और विशेष रूप से चेयरमैन कुमार विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में कबड्डी का विकास काफी तेजी हुआ है और इसे और आगे ले जाने के लिए कुमार विजय सिंह दिन-रात लगे हुए हैं।

इस मौके पर कुमार विजय सिंह ने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि पूरे बिहार कबड्डी जगत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सम्मान पाने के बाद दायित्व और जिम्मेवारियां बढ़ जाती हैं। साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री माननीय सुनील कुमार भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.