Monday, June 8, 2026
Home बिहार मधुबनी जिला ए डिवीजन क्रिकेट में सद्भावना सीसी और टाउन सीसी रेड विजयी

मधुबनी जिला ए डिवीजन क्रिकेट में सद्भावना सीसी और टाउन सीसी रेड विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही मधुबनी जिला A डिवीजन क्रिकेट लीग में सद्भावना क्रिकेट क्लब मधुबनी और टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने जीत हासिल की।

मकसूदां के मैदान पर खेले गए मैच में टाउन क्रिकेट क्लब रेड ने डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल को 8 विकेट से जबकि उच्च विद्यालय पंडौल के मैदान पर हुए मैच में सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर ने डायमंड क्रिकेट क्लब “रेड”, पंडौल को 46 रनों से हराया।

उच्च विद्यालय मैदान, पंडौल
सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर ने हिमांशु कुमार की बेहतरीन 80 रनों की बदौलत 27.5 ओवरों में अपने 10 विकेट गंवाकर 189 रन बनाए।

मनीष यादव ने 30 रन, राजा पासवान ने 16 रन और मनोज  कुमार मिश्र ने 13 रनो की पारी खेली।
डायमंड क्रिकेट क्लब “रेड”, पंडौल की ओर से अनीश कुमार ने 23 रन देकर 3 विकेट, गुड्डू राय ने 17 रन देकर 3 विकेट और रोहित कुमार चौधरी, उज्जवल राय तथा सुजीत यादव एक-एक विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब “रेड”, पंडौल ने 24 ओवर में 10 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।

सुजीत यादव ने 32 रन, अभय कुमारने  10 रन, आयुष राज ने 15 रन, कुंदन ने 25 रन और अनीश कुमार ने 21 रन बनाए।

रविश तिवारी ने 19 रन देकर 4 विकेट, मनोज ने 21 रन देकर 2 तथा साकेत, प्रभात और राहुल को एक एक विकेट मिला। इस तरह सद्भावना क्रिकेट क्लब, मधुबनी ने 46 रनो से मैच को जीत लिया। यहां पर निर्णायक की भूमिका में प्रफुल्ल कुमार कर्ण और  रविंद्र कुमार सिंह थे।

मकसूदां मैदान

डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर खेलते हुए 6 विकेट गंवाकर मात्र 101 रन बनाए।

राकेश कुमार झा ने 34, राहुल राज ने 10, मो फरहान ने 19 रन, दिलशाद ने नाबाद 18 रनो का योगदान दिया।

टाउन क्रिकेट क्रिकेट क्लब “रेड”, मधुबनी की ओर से गौरव कुमार ने 15 रन देकर 3 विकेट, सरोज यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट तथा मो इकबाल अंसारी ने 13 रन देकर एक विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब “रेड”, मधुबनी की टीम 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 102 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

टाउन क्रिकेट क्लब “रेड” की ओर से मो नौशाद ने नाबाद 66 रन, प्रीतम राय ने नाबाद 11 और सरोज यादव ने 10 रन का योगदान दिया।

डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल की ओर से चंदन कुमार ने 26 रन देकर 1 विकेट और विपुल आनंद ने 11 रन देकर एक विकेट लिए।

इस तरह टाउन क्रिकेट क्लब “रेड”, मधुबनी ने 8 विकेट से मैच को जीत लिया। यहां पर निर्णायक की भूमिका मे अनुराग कुमार और सुरेन्द्र नारायण सिंह थे।

कल उच्च विद्यालय मैदान पर टाउन क्रिकेट क्लब “ब्लू”, मधुबनी और डायमंड क्रिकेट क्लब “रेड”, पंडौल के बीच तथा मकसूदां मैदान पर झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और यासीन स्पोर्टिंग क्लब, बिस्फी के बीच होगा। सभी मैचों के लाइव स्कोरिंग मधुबनीडीसीए डॉट कॉम पर जा के रोज देखा जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.