Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Junior Cricket League में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब 41 रन से जीता

East Champaran District Junior Cricket League में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब 41 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। शहर के गांधी मैदान में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व.मल्या बनर्जी मेमोरियल क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन पूल-ए के उद्घाटन मुकाबले में घोड़ासाहन क्रिकेट क्लब की टीम 41 रन से जीत हासिल की। घोड़ासाहन क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को पराजित किया। मैच का उद्घाटन मोतिहारी के जाने-माने चिकित्सक आशुतोष शरण के द्वारा किया गया।

मुकाबले में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाये। घोड़ासहन की तरफ से आयुष ने 34, संदीप ने 27 रन जबकि रोहित व अखिलेश ने 26-26 रन का योगदान दिया। रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी की ओर रितेश ने 3 और रोहित व सुगम ने 2-2 विकेट चटकाए।

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी की टीम घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शुभम, आनंद व नरेश के 2-2 विकेट के सामने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 149 रन ही बना पाई। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित ने 49, रितेश ने 18 और अजय ने 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के रोहित कुमार को स्व. मल्या बनर्जी के पुत्र मानी बनर्जी के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल ग्रेड लेवल “ए” अम्पायर वेदप्रकाश और डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर कुमार राज रहे जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार व प्रकाश सिंह ने निभाया। कल का मुकाबला यंग एलेवन क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.