Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार स्कूल Sports मीट (तरंग) प्रतियोगिता के लिए हो जायें तैयार

बिहार स्कूल Sports मीट (तरंग) प्रतियोगिता के लिए हो जायें तैयार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार स्कूल स्पोट्र्स मीट ‘तरंग’ एक बार फिर से आयोजित होने जा रहा है। इसकी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 सितंबर तक आयोजित की जायेगी। इस बार चार स्पर्धाओं एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।

एथलेटिक्स की स्पर्धाएं स्कूल लेवल से शुरू होगी जबकि कबड्डी, फुटबॉल प्रतियोगिताएं प्रखंड लेवल से शुरू हो कर राज्य स्तर तक पहुंचेगी।

इसके पहले बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित होने वाली तरंग प्रतियोगिताओं में केवल सरकारी विद्यालयों के बच्चे हिस्सा लेते लेकिन इस बार बदलाव करते हुए निजी विद्यालयों को जोड़ा गया है। यह इवेंट बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.