Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट फ्रेंड्स एकेडमी कटिहार जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

फ्रेंड्स एकेडमी कटिहार जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सन्नी क्रिकेट क्लब को हरा कर फ्रेंड्स एकेडमी ने फाइनल का टिकट पा लिया। फ्रेंड्स एकेडमी के फिरकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

फ्रेंड्स एकेडमी के कप्तान बदरे आलम खान ने टॉस जीत कर खिली धुप में पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए फ्रेंड्स एकेडमी ने 34.2 ओवर में 173 रन बनाये। अभिषेक आदित्य ने 45 रन, हजरत अली ने 44 रन, अभिषेक बुच्ची ने 17 रन और कप्तान बदरे आलम ने 16 रन बनाये। आदित्य सिंह ने 20 रन देकर 3, रवि कुमार ने 23 रन देकर 3, रोहित पमनानी ने 36 रन देकर 2 और सुमित यादव ने 41 रन देकर1 विकेट लिये।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गत विजेता सन्नी क्रिकेट क्लब 130 रनो पर आउट हो गयी इस तरह से फ्रेंड्स एकेडमी ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया। अश्वनी कुमार ने 44, कुणाल और विक्रम प्रताप ने 14-14 रन बनाये। युवा फिरकी गेंदबाज़ प्रियांशु शेखर ने 18 रन देकर 3, हज़रत अली 38 रन देकर 3 और शुभम कुणाल ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाये जबकि बदरे और अभिषेक को 1-1 सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फ्रेंड्स अकादेमी के उभरते हुए खिलाड़ी हज़रत अली को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका राज्यस्तरीय तनवीर आलम (अररिया) और कटिहार के दीप शिखर ने निभाई। जबकि स्कोरर थे दीपक जायसवाल थे। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने बताया कि कल का दूसरा सेमीफाइनल एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम कटिहार स्पोर्टिंग क्लब के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.