Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव 2025 की अंतिम निर्वाचक सूची जारी

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव 2025 की अंतिम निर्वाचक सूची जारी

36 जिलों के प्रतिनिधि तय

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

पटना, 19 सितंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की चुनावी प्रक्रिया को लेकर चुनाव पदाधिकारी डॉ. एम. मोदस्सिर (सेवानिवृत्त IAS) ने शुक्रवार को 36 जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों की अंतिम निर्वाचक सूची जारी कर दी।

सूची के अनुसार अररिया से प्रभीर कुमार विश्वास, अरवल से निशु कुमारी, औरंगाबाद से रोहित कुमार, बांका से राजीव कुमार सिंह, बेगूसराय से मृत्युंजय कुमार और भागलपुर से जयशंकर ठाकुर प्रतिनिधि होंगे। वहीं भोजपुर से कृष्णा मुरारी अग्रवाल, बक्सर से वर्षा पांडेय, दरभंगा से बादल चेतन, पूर्वी चंपारण से ज्ञानेश्वर गौतम और गोपालगंज से साकेत गिरी शामिल किए गए हैं।

जारी सूची में जमुई से संजय कुमार सिंह, जहानाबाद से जियाउल आफरिन, कैमूर से राकेश कुमार, खगड़िया से बाबूलाल श्योर, किशनगंज से संगीता जैन, लखीसराय से आदर्श कुमार सोनू, मधेपुरा से भानु प्रताप, मधुबनी से ओमकार नाथ झा और मुंगेर से प्रिया कुमारी को जगह दी गई है। मुजफ्फरपुर से मानवेन्द्रनाथ त्रिवेदी प्रतिनिधि बनाए गए हैं।

इसी तरह नालंदा से शैलेन्द्र कुमार, नवादा से राकेश कुमार, पटना से राजेश कुमार, पूर्णिया से पंकज कुमारी, रोहतास से कल्पना कुमारी, सहरसा से सुरेंद्र कुमार, समस्तीपुर से संजीव सूर्यवंशी, सारण से उज्ज्वल मिश्रा और शेखपुरा से संजय कुमार का नाम सूची में है।

शिवहर से अभिषेक नंदन, सीतामढ़ी से ज्ञान प्रकाश, सीवान से हर्षवर्धन, सुपौल से रघुवेंद्र झा, वैशाली से राहुल कुमार सिंह और पश्चिमी चंपारण से राज कुमार अंतिम निर्वाचक सूची में शामिल हुए हैं।

चुनाव पदाधिकारी डॉ. मोदस्सिर ने बताया कि सभी आपत्तियों और दावों की सुनवाई के बाद यह अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। अब इसी सूची के आधार पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का आगामी चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव 28 सितंबर को होना है।

अंतिम निर्वाचक सूची

जिला प्रतिनिधि
अररिया प्रभीर कुमार विश्वास
अरवल निशु कुमारी
औरंगाबाद रोहित कुमार
बांका राजीव कुमार सिंह
बेगूसराय मृत्युंजय कुमार
भागलपुर जयशंकर ठाकुर
भोजपुर कृष्णा मुरारी अग्रवाल
बक्सर वर्षा पांडेय
दरभंगा बादल चेतन
पूर्वी चंपारण ज्ञानेश्वर गौतम
गोपालगंज साकेत गिरी
जमुई संजय कुमार सिंह
जहानाबाद जियाउल आफरिन
कैमूर राकेश कुमार
खगड़िया बाबूलाल श्योर
किशनगंज संगीता जैन
लखीसराय आदर्श कुमार सोनू
मधेपुरा भानु प्रताप
मधुबनी ओमकार नाथ झा
मुंगेर प्रिया कुमारी
मुजफ्फरपुर मानवेन्द्रनाथ त्रिवेदी
नालंदा शैलेन्द्र कुमार
नवादा राकेश कुमार
पटना राजेश कुमार
पूर्णिया पंकज कुमारी
रोहतास कल्पना कुमारी
सहरसा सुरेंद्र कुमार
समस्तीपुर संजीव सूर्यवंशी
सारण उज्ज्वल मिश्रा
शेखपुरा संजय कुमार
शिवहर अभिषेक नंदन
सीतामढ़ी ज्ञान प्रकाश
सीवान हर्षवर्धन
सुपौल रघुवेंद्र झा
वैशाली राहुल कुमार सिंह
पश्चिमी चंपारण राज कुमार

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.