फीफा विश्व कप 2022 (fifa world cup 2022) के छठे दिन ईरान ने वेल्स को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। उसने ग्रुप-बी में वेल्स के खिलाफ निर्धारित समय के बाद इंजरी टाइम में दो गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही ईरान के तीन अंक हो गए हैं। वहीं, वेल्स के दो मैच में एक ही अंक हैं।
fifa world cup 2022 वेल्स के गोलकीपर को रेड कार्ड
वेल्स के वेन हेनेसी विश्व कप इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले तीसरे गोलकीपर हैं। उनसे पहले 1994 में इटली के गोलकीपर जियानलुक पेगलिउका को नॉर्वे के खिलाफ बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के इटुमेलेंग कूने को उरुग्वे के खिलाफ 2010 में रेड कार्ड मिला था।