Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार रणजी टीम में अभिजीत, शब्बीर, लखन राजा और यशस्वी रिषभ की हुई इंट्री

बिहार रणजी टीम में अभिजीत, शब्बीर, लखन राजा और यशस्वी रिषभ की हुई इंट्री

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार रणजी टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ऑफिसियल बेवसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार बिहार टीम में साबिर खान, समर कादरी, निशांत और शशि शेखर के स्थान पर शब्बीर खान (अंडर-23), अभिजीत साकेत, लखन राजा और यशश्वी रिषभ को शामिल किया गया है।


बिहार की टीम की इस प्रकार है:1. आशुतोष अमन (कप्तान), 2. बाबुल, 3. इन्द्रजीत कुमार, 4. कुमार मृदुल, 5. रहमतुल्लाह, 6. विकास रंजन, 7. विवेक कुमार, 8. लखन राजा, 9. अभिजीत साकेत, 10. शब्बीर खान (व-23), 11. यशश्वी रिषभ, 12. शिवम एस कुमार, 13. सरफराज, 14. अतुल प्रियंकर 15. शशीम राठौड़। मुख्य कोच : निखलेश रंजन , कोच: अशोक कुमार, फिजियो : डा अभिषेक , ट्रेनर : गोपाल कुमार।

रणजी ट्रॉफी में बिहार का अगला मैच चार जनवरी से राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में तीन जनवरी से मिजोरम से खेला जायेगा। इसके बाद 11 जनवरी से बालुरघाट में मणिपुर से बिहार भिड़ेगा। इसके बाद बिहार बनाम नागालैंड मैच 19 जनवरी से दीमापुर में खेला जायेगा।  रणजी ट्रॉफी में बिहार ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें चंडीगढ़ और गोवा से ड्रॉ खेला जबकि पुडुचेरी से उसे दस विकेट से मात मिली है।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.