Wednesday, May 20, 2026
Home राष्ट्रीयबॉक्सिंग एलोरडा कप बॉक्सिंग : अलफिया पठान, गीतिका को स्वर्ण, भारत को 14 पदक

एलोरडा कप बॉक्सिंग : अलफिया पठान, गीतिका को स्वर्ण, भारत को 14 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

मौजूदा युवा विश्व चैम्पियन अलफिया पठान और गीतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के नूर सुल्तान में पहले एलोरडा मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीता। भारत की जमुना बोरो और कलाइवानी श्रीनिवासन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और दस कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक अपने नाम किये। अलफिया ने 2016 की विश्व चैम्पियन लज्जत कुंगेइबायेवा को महिलाओं के 81 किलो फाइनल में 5-0 से हराया। वहीं गीतिका ने कलाइवानी को महिलाओं के 48 किलो वर्ग में 4-1 से मात दी।

दोनों को जीत के साथ 700 डॉलर मिले। रजत पदक विजेता को 400 और कांस्य पदक विजेता को 200 डॉलर मिले। जमुना को उजबेकिस्तान की नाइजिना उक्तामोवा ने 54 किलो वर्ग में 5-0 से हराया ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights