Saturday, May 16, 2026
Home Slider भारत के लिए अभ्यास मैच की तैयारियों में लगा है ईसीबी

भारत के लिए अभ्यास मैच की तैयारियों में लगा है ईसीबी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

लंदन। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भारतीय टीम के लिये पांच मैचों की टेस्ट शृंखला की तैयारी के मद्देनजर जुलाई के तीसरे सप्ताह में ‘संयुक्त काउंटी’ टीम के खिलाफ अभ्यास मैच आयोजित करने के लिये कोविड-19 प्रोटोकॉल पर काम कर रहा है।

भारतीय टीम चार अगस्त से नाटिघंम में पहला टेस्ट खेलेगी। वह इससे पहले ‘सलेक्ट काउंटी एकादश’ के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल सकती है जिसे प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जा सकता है। ‘सलेक्ट काउंटी एकादश’ को पहले ‘संयुक्त काउंटी’ के नाम से जाना जाता था। यह मैच 20 से 22 जुलाई के बीच कराया जा सकता है।

ईसीबी के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘भारतीय पुरूष टेस्ट टीम की पांच मैचों की ‘एलवी इंश्योरेंस’ टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों के लिये ‘काउंटी सलेक्ट एकादश’ के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने के बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अनुरोध से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। ’’

प्रवक्ता ने कहा, हम कोविड-19 प्रोटोकॉल और अन्य तैयारियों पर काम कर रहे हैं ताकि यह अभ्यास मैच सुनिश्चित करा सकें जिसके बारे में हम आने वाले समय में पुष्टि करेंगे।

उन्होंने कहा, भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला से पूर्व शिविर के लिये 15 जुलाई को डरहम के एमिरेट्स रिवरसाइड पहुंचेंगी और इसी स्थल पर एक अगस्त तक तैयारी करेगी जिसके बाद टीम चार अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले नाटिघंम के ट्रेंट ब्रिज पहुंचेंगी।

यह पूछने पर कि अभ्यास मैच के लिये प्रतिद्वंद्वी टीम कितनी मजबूत होगी क्योंकि ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट 23 जुलाई से शुरू हो रहा है तो प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसमें वही खिलाड़ी होंगे जो ‘द हंड्रेड’ में नहीं खेलेंगे और हम उपलब्ध खिलाड़ियों में से मजबूत टीम का चयन करना चाहेंगे। ’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights