Thursday, June 4, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण की टीम जीती

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण की टीम जीती

पश्चिम चंपारण की टीम 117 रन से हारी, करण किशोर प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने पश्चिम चंपारण को 117 रन से शिकस्त दी। करण किशोर (16 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच क पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

बीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर (वैशाल) पर खेले गए मैच में पूर्वी चंपारण ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 318 रन बनाये। जवाब में पश्चिम चंपारण की टीम 43 ओवर में 201 रन पर ऑल आउट हो गई।

ईस्ट चंपारण की मजबूत बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट चंपारण डीसीए ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 318 रन का विशाल स्कोर बनाया।
अनमोल कुमार ने 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सत्यम कुमार ने 56 रन बनाए।
इसके अलावा आयुष राज ने 50 रन और आर्यन राजपूत ने 30 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अंत में युवराज सिंह ने तेज 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।

वेस्ट चंपारण की ओर से योगेश्वर कुमार और सैयद गयासुद्दीन ने 3-3 विकेट लिए, लेकिन वे रन गति पर नियंत्रण नहीं रख सके।

वेस्ट चंपारण की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

319 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट चंपारण टीम की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
रोहित नायर ने 57 रन की पारी खेली। अर्जुन कुशवाहा ने 15, इनामुद्दीन कैफ ने 27, अमित शर्मा ने 16, अंबर राज ने 22, योगेश्वर कुमार ने 22 रन की पारी खेली।

ईस्ट चंपारण की ओर से करण किशोर कुमार ने 3 विकेट झटके।
इसके अलावा हर्षित कश्यप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट लिए, जो मैच का अहम टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

संक्षिप्त स्कोर

पूर्वी चंपारण : 50 ओवर में नौ विकेट पर 318, आर्यन राजपूत 30, आयुष राज 50, मधुरंजन पांडेय 14, मणिकांत 21, करण कुमार 16, अनमोल कुमार 63, सत्यम कुमार 56, युवराज सिंह नाबाद 23, अतिरिक्त 30, सैयद ग्यासुद्दीन 3/76, अंबर राज 1/54, योगेश्वर कुमार 3/59, आकाश कुमार 1/28, आदित्य जायसवाल 1/8

पश्चिम चंपारण : 43 ओवर में 201 रन पर ऑल आउट, रोहित नायर 57, अर्जुन कुशवाहा 15, मोहम्मद इनामुद्दीन कैफ 27, अमित शर्मा 16, अंबर राज 22, योगेश्वर कुमार 22, अतिरिक्त 22, हर्षित कश्यप 2/13, विवेक विराट 1/12, करण कुमार 3/67, मणिकांत 1/71, सत्यम कुमार 1/25, युवराज सिंह 1/11

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.