Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur District Cricket League में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी 3 रनों से जीता

Muzaffarpur District Cricket League में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी 3 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने भारती जूनियर को 3 रनों से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 10 विकेट खोकर 188 रन बनाए। प्रियांशु ने 49, शुभम ने 33, आदित्य ने 20,अमन ने 11 एवं अभिषेक ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से राहुल किशोर ने 3, आदित्य ने 1, मनीष ने 1, कैफ ने 1, रवि ने 1,एवं विशाल ने 1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी भारती जूनियर की पूरी टीम 35 ओवर में 185 रन ही बना सकी।
भारती जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी में रवि ने 46, राहुल ने 40, कैफ ने 37, अभिषेक ने 19 एवं राहुल किशोर ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।

गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 4, गौतम ने 3, देवांग ने 1 एवं प्रियांशु ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक को दिया गया। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवं राजकुमार थे।वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।
कल का मैच: स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.