Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार क्रिकेट जगत में है चर्चा-बीसीए के कोषाध्यक्ष दे रहे हैं इस्तीफा!

बिहार क्रिकेट जगत में है चर्चा-बीसीए के कोषाध्यक्ष दे रहे हैं इस्तीफा!

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट जगत में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह के इस्तीफा की खबर फैली हुई है। खबर है कि मान-मनोउल का दौर चल रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार आशुतोष नंदन सिंह इस बात से नाराज हैं कि यहां क्रिकेट के बेहतरी के लिए कोई बात नहीं करता है। तीन माह बीत जाने के बाद भी क्रिकेट के माहौल में कोई परिवर्तन नहींं हुआ, ऐसे में मेरा अधिकारी के रूप में रहना ठीक नहीं लगता है। उस अधिकारी ने बताया कि वे अपने सहयोगियों के क्रिया कलाप से भी नाराज हैं। खबर यह है कि बीसीए के वरीय अधिकारियों ने उनसे फोन पर बात की और उन्हें समझाने का पूरा प्रयास किया है। उन्हें उनकी शिकायत को दूर करने का भी भरोसा दिया गया है।

खेलढाबा.कॉम ने आशुतोष नंदन सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर बात करनी चाही पर बात नहीं हो पाई।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.