Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में देवांश का गेंदबाजी में छक्का

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में देवांश का गेंदबाजी में छक्का

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। देवांश (17 रन देकर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी और आकाश कुमार सिंह (51 रन), आशीष (44 रन) और अभिराज (43 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत बोरिंग रोड सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शानदार आगाज किया। बोरिंग रोड सीसी ने जेपी सीसी को 55 रनों से पराजित किया।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रही इस लीग में बुधवार को खेले गए मैच में बोरिंग रोड सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बोरिंग रोड सीसी ने 8 विकेट पर 220 रन बनाये। आकाश कुमार सिंह ने 51, आशीष ने 44, अभिराज ने 43 रन बनाये। पीयूष यादव ने 22 और रितिक कुमार ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 21 रन बने। सम्राट ने 20 रन देकर 2, गौरव ने 29 रन देकर दो और नीरज ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में जेपी सीसी की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाये। आनंद ने 36, आलोक ने 25 और रत्नेश ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त से 23 रन बने। देवांश ने 17 रन देकर छह और अमित ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.