Tuesday, June 9, 2026
Home Slider चोट से हार गईं भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर सुनीता, लिया संन्यास

चोट से हार गईं भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर सुनीता, लिया संन्यास

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर सुनीता लकड़ा ने गुरुवार को घुटने की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की।

वह 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें चोट के कारण दोबारा घुटने की सर्जरी करानी पड़ेगी। इस तरह 28 साल की खिलाड़ी का टोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना टूट गया।
हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा, आज मेरे लिये बहुत भावुक दिन है क्योंकि मैंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का फैसला किया है।

सुनीता ने 2008 से टीम से जुड़ने के बाद 2018 की एशियाई चैम्पियंस ट्राफी के दौरान भारत की कप्तानी की जिसमें टीम दूसरे स्थान पर रही थी। उन्होंने भारत के लिये 139 मैच खेले और वह 2014 के एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रहीं।

उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली रही कि 2016 में रियो ओलंपिक में खेल सकी जिसमें तीन दशक में पहली बार भारतीय महिला टीम ने शिरकत की। लेकिन घुटने की चोटों ने टोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मेरा सपना तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सर्जरी से उबरने के बाद वह घरेलू हाकी में खेलना जारी रखेंगी।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.