30 C
Patna
Friday, March 29, 2024

कोरोना : अंतरराष्ट्रीय पारा एथलीट शरद कुमार ने पीएम राहत कोष में दिये एक लाख

पटना। बिहार के अंतरराष्ट्रीय पारा एथलीट शरद कुमार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए दान दिए हैं। शरद के पिता सुरेन्द्र कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरद फिलहाल अपनी तैयारियों के सिलसिले में यूक्रेन में हैं।

शरद ने देशभर के लोगों से हौसला बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपने संदेश में कहा कि पूरे लॉकडाउन तक घर में रहें और सुरक्षित रहें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें और निकलें भी को मास्क का प्रयोग जरूर करें। आपकी एक छोटी से गलती सैकड़ों लोगों को संक्रमित कर सकती है।

शरद ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर बिहार और देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने में लंदन में हुई विश्व पारा एथलेटिक्स के लांग जम्प में रजत पदक जीता था। इसके बाद एशियन पारा एथलेटिक्स में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उनके उत्कृष्ट खेल के लिए बिहार सरकार उन्हें सम्मानित भी कर चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights