Monday, June 22, 2026
Home Slider इंग्लैंड में बढ़े कोरोना के केस, बीसीसीआई रद्द कर सकता है भारतीय टीम की छुट्टियां

इंग्लैंड में बढ़े कोरोना के केस, बीसीसीआई रद्द कर सकता है भारतीय टीम की छुट्टियां

by Khel Dhaba
0 comment

इंग्लैंड में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय क्रिकेटरों को डब्ल्यूटीसी के बाद मिलने वाले 20 दिनों की छुट्टियों को रद्द कर सकती है।

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 4 अगस्त से होगा। बीसीसीआई ने पहला फैसला किया था कि खिलाड़ियों को बायो-बबल से 20 दिनों के लिए आजाद किया जाएगा।

अरुण धूमल ने इंसाइड स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, हम स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं और अगर कंडिशन ज्यादा खराब होती है तो हम उसके हिसाब से कॉल लेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच लंबे गैप को देखते हुए खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर फिट रखने के लिए ब्रेक देने का फैसला लिया था। इस दौरान सभी प्लेयर्स को अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड में घूमने की इजाजत दी गई थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.