Wednesday, June 3, 2026
Home Slider Copa America Cup Football : विनिसियस जूनियर के दो गोल, ब्राजील जीता

Copa America Cup Football : विनिसियस जूनियर के दो गोल, ब्राजील जीता

by Khel Dhaba
0 comment

लास वेगास, 29 जून। विनिसियस जूनियर के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से ब्राजील ने कोपा अमेरिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी के मैच में पराग्वे को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने का अपना दावा मजबूत किया।

ब्राजील के लिए साविन्हो ने पहले हाफ में गोल भी किया और लुकास पाक्वेटा ने दूसरे हाफ में पेनल्टी किक पर गोल किया। पराग्वे के लिए उमर एल्डेरेटे ने गोल किया।

विनिसियस ने मैच के 35वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला जबकि साबियो ने 43वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। विनिसियस ने मध्यांतर से ठीक अपने दूसरे गोल के साथ मैच पर ब्राजील का दबदबा बना दिया। पाक्वेटा ने 61वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। एल्डेरेटे ने 81वें मिनट में पराग्वे के लिए सांत्वना गोल दागा।

मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच तनाव और विवाद के भी पल दिखे। इस दौरान रेफरी को पांच बार येलो कार्ड जबकि एक बार रेड कार्ड दिखाना पड़ा। मैच के 81वें मिनट में आंद्रेस कुबास को रेड कार्ड दिखाया गया जिससे पराग्वे को आखिरी कुछ मिनटों में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा।

ब्राजील को अंतिम आठ में जगह बनाने की संभावना बढ़ाने के लिए इस मैच में जीत की जरूरत थी क्योंकि उसे ग्रुप के शुरुआती मैच में कोस्टा रिका ने गोलरहित बराबरी पर रोक दिया था।

इस मैच के बाद ब्राजील चार अंक के साथ कोलंबिया के बाद ग्रुप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम का अगला मुकाबला कोलंबिया के खिलाफ ही है। ब्राजील को अगर-मगर के फेर के बिना अंतिम आठ में पहुंचने के लिए इस मैच को कम से कम ड्रॉ करना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.