Tuesday, May 26, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ पुरुष हॉकी : इंग्लैंड ने भारत को 4-4 के ड्रॉ पर रोका

कॉमनवेल्थ पुरुष हॉकी : इंग्लैंड ने भारत को 4-4 के ड्रॉ पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को इंग्लैंड के साथ 4-4 का रोमांचक ड्रॉ खेला।

भारत ने मनदीप सिंह (13वें, 22वें) के दो गोलों और ललित कुमार उपाध्याय (3वें) तथा हरमनप्रीत सिंह (46वें ) के एक-एक गोल से 4-1 की मजबूत बढ़त बना ली थी लेकिन इंग्लैंड ने वापसी करते हुए मैच ड्रॉ करा लिया। इंग्लैंड की तरफ से निकोलस बांडुरक (47वें, 53वें) ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागे जबकि लियाम एंसेल (42वें ) और फिलिप रोपर (50वें) ने एक एक गोल किया। इंग्लैंड ने भारत से एक अंक छीना और पूल बी तालिका में अपना शीर्ष स्थान बनाये रखा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights