Wednesday, May 27, 2026
Home Slider कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन : ऑस्ट्रेलिया को हरा अंक तालिका भारत टॉप पर

कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन : ऑस्ट्रेलिया को हरा अंक तालिका भारत टॉप पर

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए शनिवार (भारत में रविवार) को ग्रुप-ए मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी।

गोल्डकोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेल की चैंपियन भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अब भारत का सामना रविवार रात के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने भारत को विजयी शुरुआत दिलाते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिन शियांग यिंग को 21-14, 21-13 से मात दी। इसके बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने चेन वेंडी हुआन-यू को 21-10, 21-12 से मात देकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलायी।

पुरुष युगल मुकाबले में सुमीत और चिराग की 21-16, 21-19 जीत के साथ भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त ले ली, हालांकि चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की। हुआन-यू और ग्रोन्या सोमरविल की महिला युगल जोड़ी ने त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को 21-13, 21-19 से हराया।

सुमीथ रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने चौथे मैच की हार से अप्रभावित शियांग यिंग और सोमरविल को 21-14, 21-11 से हराकर भारत की 4-1 से जीत सुनिश्चित की।

पाकिस्तान (5-0) और श्रीलंका (5-0) को हरा चुकी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका दूसरे स्थान पर रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights