बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की क्वींस बेटन रिले 72 देशों के अपने अंतरराष्ट्रीय सफर के दौरान 12 से 15 जनवरी के बीच भारत दौरे पर आयेगी।
आयोजन समिति ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिले सात अक्टूबर को बकिंघम पैलेस से शुरू होगी जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय राष्ट्रमंडल को अपना संदेश बेटन के जरिये देंगी।
बेटन 269 दिन के सफर में हर देश में दो या चार दिन रहकर 140000 किलोमीटर का सफर करेगी। इस दौरान 7500 से अधिक लोग बेटन को थामेंगे।
बेटन क्रिसमस पर सेशेल्स में होगी और नववर्ष पर मालदीव में जबकि ईस्टर पर जमैका में रहेगी । बर्मिंघम हवाई अड्डे से निकलकर बेटन का पहला गंतव्य साइप्रस होगा । इसके बाद माल्टा, पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश होते हुए यह 12 से 15 जनवरी के बीच भारत में रहेगी ।
न्यूजीलैंड में बेटन 12 से 15 मार्च के बीच और आस्ट्रेलिया में 17 के 20 मार्च के बीच रहेगी । कैरेबिया और अमेरिका में दो महीने तक घूमने के बाद बेटन 26 मई 2022 को कनाडा पहुंचेगी । बेटन का अंतरराष्ट्रीय सफर बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह के साथ खत्म होगा ।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 के बीच होंगे जिसमें 72 देशों के 4500 खिलाड़ी भाग लेंगे ।
- IPL 2026 KKR VS GT : कोलकाता ने गुजरात का विजय रथ रोका
- अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन : बालक विद्यालय राजेंद्र नगर व उमावि बाढ़ चैंपियन
- बिहार स्टेट ओपन ई स्पोर्ट्स का हुआ भव्य समापन
- IPL 2026 PBKS VS RCB : प्ले ऑफ में जगह पक्की करने उतरेगा बेंगलुरु
- नन्हक महतो स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फैंट सीसी सेमीफाइनल में