Wednesday, June 3, 2026
Home Slider पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग का रंगारंग आगाज

पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग का रंगारंग आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग का का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन जिलधिकारी शीर्षत कापिल अशोक और जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव,  जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रभाकर जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

A Division के मैच में सिंह फ़ुटबॉल क्लब लखौरा ने टाउन क्लब मोतिहारी को 2-0 से पराजित किया। B Division के मैच में सरोतर फ़ुटबॉल क्लब ने कुंदवा फ़ुटबॉल क्लब को 2-1 से पराजित किया।

आज के मैच में रेफरी दिनेश कुमार गुप्ता, केशव पाठक, कैलाश प्रसाद, नीरज कश्यप, शम्भू कुमार एवं मोहन कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.