जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में ऑल स्टार ने साइक्लोन क्रिकेट क्लब को 125 रनों से हराया।
शुक्रवार की सुबह टॉस जीतकर साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल स्टार ने 30 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान में 305 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया।
ऑल स्टार की तरफ से कप्तान सूरज राठौर और कंचन कुमार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सूरज राठौर ने 48 गेंदों पर नाबाद 92 और कंचन कुमार ने 40 गेंदों पर 77 रनों का पारी खेली। साथ में निशांत कुमार ने 47 और कुमार श्रेय ने 31 रन का योगदान दिया।
साइक्लोन क्रिकेट क्लब की तरफ से आकाश, सोनू , रोहित और गौतम ने 1-1 विकेट हासिल किया।
306 रन का पीछा करने उतरी साइक्लोन क्रिकेट क्लब 29.4 ओवरों में सिर्फ 181 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 125 रनो से हार गई। साइक्लोन क्रिकेट क्लब की तरफ से सोनू कुमार ने 27, दीपू कुमार ने 24 और रोहित शर्मा ने 22 रनों का योगदान दिया।
ऑल स्टार की तरफ से कंचन कुमार ने 3 विकेट हासिल किया। साथ में सूरज राठौर ने दो और गौतम भागवत ने 2 विकेट हासिल किया। सूरज राठौर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव कासिफ रजा काकवी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
लीग का अगला मुकाबला रंजन इलेवन और त्रिशूल क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।






- IPL 2026 MI VS PBKS : पंजाब की लगातार पांचवी हार, मुंबई जीता

- ईशान किशन की मौजूदगी में झारखंड टी20 क्रिकेट लीग की ट्रॉफी लांच

- पटना में अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

- बीसीए ने की अपने संशोधित कार्यक्रम की घोषणा

- नन्हक महतो स्कूली क्रिकेट में श्रीराम खेल मैदान व गोल क्रिकेट एकेडमी अंतिम आठ में

- श्रीलंका में त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत ए के दल में वैभव सूर्यवंशी

- IPL 2026 RCB VS KKR : विराट कोहली ने जमाया शतक

- बिहार के पीयूष राज का भारतीय अंडर-20 एथलेटिक्स टीम में चयन
