Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य पटना सिटी के नौजर घाट पर BJP Sports Cell ने लगाया पेड़

पटना सिटी के नौजर घाट पर BJP Sports Cell ने लगाया पेड़

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन  पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण पखवाड़े के तहत रविवार को प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में पटना के नौजर घाट, पटना सिटी में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रहा है। इसी कड़ी में आज पटना के गंगा तट स्थित नौजर घाट, पटना सिटी में पौधारोपण का आयोजन किया गया। श्री राजू ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है की जिस पौधे को लगा रहे है उसकी देखभाल अपनी मां की तरह करे। पौधा लगा कर उसे भूले नहीं। इसी कारण से प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। हम सभी कोई अधिक से अधिक पौधे लगाए और अच्छे से उसकी देख भाल करें तो आने वाले समय में हमारे बच्चों को शुद्ध पर्यावरण प्राप्त होगा। आज जिस प्रकार से गर्मी और प्रदूषण बढ़ रहा है उस पर भी नियंत्रण बनेगा।

इसे भी पढ़ें : जार्जिया को हरा स्पेन Euro 2024  के क्वार्टर फाइनल में

इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के विकास कुमार सिंह, मोहित श्रीवास्तव, निधि कुमारी, भाजपा पटना महानगर के प्रवक्ता अभिषेक सिंह बिन्नी, अजय कुमार, अवधेश पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.