Friday, May 15, 2026
Home Slider Bihar Women Kabaddi League : पटना पेलिकंस ने फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा

Bihar Women Kabaddi League : पटना पेलिकंस ने फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को रखा जिंदा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 जून। पटना पेलिकंस बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इलिमिनेटर मुकाबले में नालंदा निन्जांस को 26-15 से हरा कर पटना पेलिकंस ने क्वालिफायर टू मुकाबले के क्वालिफाई कर लिया है जहां उसका मुकाबला सारण स्ट्राइकर्स से 16 जून को होगा। पहले क्वालिफायर में सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को 20-18 से हराया था।

स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में चल रही इस लीग में इलिमिनेटर मुकाबले में पटना पेलिकंस की टीम शुरू से ही मुकाबले में बढ़त बनाये हुए रखी। नालंदा निन्जांस कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आई।

पहले हाफ में पटना पेलिकंस 12-7 से आगे थी। पहले हाफ में पटना पेलिकंस को रेड से 7, टैकल से 3 और ऑल आउट से 2 अंक हासिल हुए।

नालंदा निन्जांस को पहले हाफ में रेड से 7, रेड से 4, टैकल से 2 और अतिरिक्त से 1 अंक मिले।

मैच में पटना पेलिकंस को रेड से 14, टैकल से 7, ऑल आउट से 4, अतिरिक्त से 1 अंक मिले। टैकल में 1 अंक सुपर टैकल का भी है।

नालंदा निन्जांस को पूरे मैच में रेड से 10, टैकल से 3, अतिरिक्त से 2 अंक मिले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights