Thursday, June 4, 2026
Home बिहार Bihar State Under-11 Chess प्रतियोगिता 24 अगस्त से पटना में

Bihar State Under-11 Chess प्रतियोगिता 24 अगस्त से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में मेगा माइंड चेस क्लब के द्वारा बिहार राज्य अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 24 अगस्त से पटना में किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पटना के गोला रोड स्थित होटल डायमंट इन में किया जायेगा। इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर चयनित दो दो खिलाड़ी आगामी 4 अक्तूबर से हैदराबाद में होनेवाली राष्ट्रीय अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों अथवा आयोजकों से सम्पर्क कर सकते हैं ।खिलाडियों की सुविधा हेतु प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शाशिनंद कुमार से उनके मोबाइल नम्बर 8252653545 पर सीधे भी संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.