Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारअन्य बिहार सीनियर खो-खो टीम की चयन प्रतियोगिता संपन्न

बिहार सीनियर खो-खो टीम की चयन प्रतियोगिता संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

नालंदा। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 26 से 30 दिसंबर 2021 तक आयोजित होने वाली 54वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2021-22 के लिए बिहार राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो टीम का चयन प्रतियोगिता का आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले नालंदा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में विद्या भारती स्कूल, कुण्डलपुर रोड, मेघी दीपनगर, नालंदा में आज आयोजित की गई। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण प्रसाद, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , कैरियर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह एवं अशोक कुमार निराला, निदेशक, विद्या भारती स्कूल ने संयुक्त रूप से खो- खो कोर्ट पर नारियल फोड़कर खेल की शुरुआत किया।

चयन प्रतियोगिता में राज्य के 20 से अधिक जिला के खिलाडियों ने भाग लिया। चयनकर्ता के रूप में राजेन्द्र केवट, अशोक कुमार प्रियदर्शी , रणप्रताप जायसवाल, वीर कुंवर सिंह एवं अमित कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर खो खो एसोसिएशन ऑफ बिहार संयुक्त सचिव हरिमोहन सिंह, कार्यकारी सदस्य कुमार आदित्य एवं नीतीश कुमार उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.