Sunday, April 12, 2026
Home बिहार बिहार ओपन रैटिंग चेस : जीएम पीटर व एफएम रेयान समेत 19 खिलाड़ी शीर्ष पर

बिहार ओपन रैटिंग चेस : जीएम पीटर व एफएम रेयान समेत 19 खिलाड़ी शीर्ष पर

बिहार के रूपेश रामचंद्र, अशुतोष कुमार और सौरव रूप ने भी हासिल की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 मार्च। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के चौथे चक्र की समाप्ति के बाद 19 खिलाड़ी चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

आज चौथे चक्र में शीर्ष बोर्ड पर खेलते हुए रूसी ग्रैंडमास्टर पीटर ने बिहार के जूनियर चैंपियन दिव्यांशु सिंह को 36 चालों में पराजित किया। काले मोहरों से खेल रहे ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने दिव्यांशु के ई 4 के जवाब में फ्रेंच सुरक्षा पद्धति अपनाई और अपने दोनों ऊंटों का बेहतरीन उपयोग करते हुए उनके एक मोहरे को पीट लिया। मोहरा पिटते देख दिव्यांशु ने अंततः हार स्वीकार कर ली।

दो नम्बर बोर्ड पर बिहार के रेयान मोहम्मद को आज उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह ने जबरदस्त टक्कर दी। सफेद मोहरों से खेल रहे रेयान ने 101 चालों की मैराथन बाजी में अंततः शिवाय पर विजय पाई। अंत के खेल में अपना मंत्री बना चुके रेयान ने शिवाय को अपने अनुभवी चालों में उलझा कर बाजी अपने नाम कर ली।

तीसरे बोर्ड पर दिल्ली के समीर और बंगाल के आलेख्या के बीच खेली गई बाजी ड्रा में समाप्त हुई। चौथे बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्राकर इंद्रजीत ने बिहार के प्रेम कुमार को पर्क सुरक्षा पद्धति से खेलते हुए 55 चालों में बाजी जीत ली। इंद्रजीत ने 55वें चाल में प्रेम के घोड़े को मार बाजी जीत ली।

पांच नम्बर बोर्ड पर नेपाल चैंपियन फिडे मास्टर रूपेश जायसवाल ने उत्तर प्रदेश की ऐसानी पाठक के सिसिलियन सुरक्षा पद्धति को भेदते हुए पैंतीस चालों में बाजी जीत ली।

चौथे चक्र के बाद परिणाम

GM पेट्र किरीआकोव (4) ने दिव्यांशु कुमार सिंह (3) को हराया, FM रेयान मोहम्मद (4) ने शिवाय सिंह (3) को हराया, समीर चौधरी (3.5) ने आलेख्य मुखोपाध्याय (3.5) से ड्रॉ खेला, महिंद्राकर इंद्रजीत (4) ने प्रेम कुमार (3) को हराया, FM रुपेश जायसवाल (4) ने ऐशानी पाठक (3) को हराया, राम चरण (3.5) ने सुधांशु रंजन (3.5) से ड्रॉ खेला, परमब्रत सरकार (4) ने कबिंद्र शिवाकोटी (3) को हराया, अमन बलाना (4) ने विपल सुभाषी (3) को हराया, कृष्णाव हजारिका (4) ने मरियम फातिमा (3) को हराया, रोहित गुरूंग (4) ने सुशील कुमार सिन्हा (3) को हराया, ईशिका मदके (4) ने विजय कुमार (3) को हराया, भूपनाथ (4) ने दिप्रोनील बर्मन (3) को हराया, अरिजीत घोष (3.5) ने किशन कुमार (3.5) से ड्रॉ खेला, रूपेश रामचंद्र (4) ने सिद्धांत नाथ झा (3) को हराया, अशुतोष कुमार (4) ने शिवमोहन द्विवेदी (3) को हराया, CM के.के. चटर्जी (4) ने हर्षवर्धन सहाय (3) को हराया, पृथ्वी शर्मा (3.5) ने सत्यम प्रताप (3.5) से ड्रॉ खेला, हिमांशु रंजन (4) ने आदित्य तनय शर्मा (3) को हराया, श्रीहन सबत (4) ने आद्विक कुमार (3) को हराया, एमडी तबशीर आलम (4) ने शिवम सबत (3) को हराया, सौरव रूप (4) ने सौरभ सम्राट (3) को हराया, एकांश भारद्वाज (3.5) ने तरुण (3.5) से ड्रॉ खेला, अर्घ्य सेन (4) ने प्रिंस पासवान (3) को हराया, कृष्णा कुमार साव (4) ने वर्धन श्रीवास्तव (3) को हराया, अभ्रोज्योति नाथ (3.5) ने एम्बर श्रीवास्तव (3) को हराया, FM गौरव कुमार (3) ने प्रनीत सिन्हा (3) से ड्रॉ खेला, सुमन कुमार सिंह (3.5) ने IM ममोम्बे (2.5) को हराया, आद्विक भूषण (3) ने सुधीर सिन्हा (3) से ड्रॉ खेला, AGM सुन्दरम कुमार (3.5) ने अचिंत्य कश्यप (2.5) को हराया, कुमार पियूष (3.5) ने प्रतीष राज (2.5) को हराया, शैलेन्द्र नेउपाने (3) ने नीरव विशाल (3) से ड्रॉ खेला, विवेक शर्मा (3.5) ने ईशान सतवत (2.5) को हराया, नवनिल (3.5) ने अभिमन्यु कुमार (2.5) को हराया, तेजस शांडिल्य (3.5) ने संचिता यादव (2.5) को हराया, शुभम कुमार (3.5) ने ईशान रायचौधरी (2.5) को हराया, जयेश मिश्रा (3.5) ने अध्ययन घोष (2.5) को हराया, सुबर्णा कुंडू (3) ने आयुषी रॉय (3) से ड्रॉ खेला, प्रयाण (3.5) ने रियाज उद्दीन (2.5) को हराया, वत्सल चोखरा (3) ने युवन रमण (3) से ड्रॉ खेला, ईशांत कुमार (3.5) ने अर्पिता सिंह (2.5) को हराया, आर्यन वर्मा (3) ने पार्थव (3) से ड्रॉ खेला, सुरवी भट्टाचार्य (3.5) ने अक्षत सिंह (2.5) को हराया, राजेश कुमार सिन्हा (3) ने इंद्रजीत कुमार (3) से ड्रॉ खेला, ईशांत डेका (3) ने दर्श कल्याण (3) से ड्रॉ खेला, आयुष मिश्रा (3.5) ने ओंकार बनर्जी (2.5) को हराया, वेदांत राजेश (3) ने श्रेष्ठ श्रीवास्तव (3) से ड्रॉ खेला, रुद्र प्रताप (3.5) ने हार्दिक प्रकाश (2.5) को हराया, सिद्धार्थ खन्ना (3.5) ने ललन कुमार (2.5) को हराया, अभिषेक रंजन (3.5) ने श्रेष्ठ प्रताप (2.5) को हराया, प्रियंजित दास (3) ने प्रखर चौधरी (3) से ड्रॉ खेला, प्रखर त्रिपाठी (3) ने आराध्या प्रकाश (2) को हराया, अंकित दास (3) ने अंकिता राज (2) को हराया, राज कुमार चौहान (3) ने सार्थक शर्मा (2) को हराया, सुजीत कुमार सिन्हा (2.5) ने अरिजीत गिरी (2.5) से ड्रॉ खेला, पीके सिंह (3) ने मेधांशु शरण (2) को हराया, संजय वर्मा (3) ने अविनाश कुमार (2) को हराया, देवांश केशरी (3) ने मोडक (2) को हराया, वाईपी श्रीवास्तव (3) ने कृष्णा दुबे (2) को हराया, आदर्श सरस्वत (3) ने भारत भूषण (2) को हराया।

ईशान घोष (4) ने ऋषु राज (2) को हराया, अरिजीत घोष (3) ने आदित्य वर्धन (2) को हराया, वैभव साह (3) ने पार्थ कुमार (2) को हराया, आलौकिक सिन्हा (3) ने जाविन जयसवाल (2) को हराया, वैभव कुमार झा (2.5) ने देव राज (2.5) से ड्रॉ खेला, शिवम वर्मा (3) ने महेश प्रसाद दास (2) को हराया, मुरारी प्रसाद सिंह (3) ने हर्ष भारती (2) को हराया, अभय कुमार सिन्हा (3) ने अमन मोदी (2) को हराया, श्रेष्ठ राज (3) ने प्रभात कुमार (2) को हराया, यक्षिणी पी (3) ने दिशा कुमारी (2) को हराया, सिद्धार्थ शांडिल्य (2.5) ने शाहिद हुसैन (2.5) से ड्रॉ खेला, देबोप्रिय दत्ता (3) ने अक्ष राज (2) को हराया, शिव प्रिया भारद्वाज (3) ने धैर्य अग्रवाल (2) को हराया, सौरभ सुनील कुमार (2.5) ने जयवर्धन दास (2.5) से ड्रॉ खेला, शमीम अहमद (3) ने गोविंदा खड़का (2) को हराया, मोहम्मद अताउल्लाह खान (3) ने अभिजीत तथागत (2) को हराया, मातृदीप भट्टाचार्य (3) ने अमृत पार्थ नंदन (2) को हराया, विश्व दीपक (3) ने दिव्यांश कुमार (2) को हराया, पियूष कुमार मिश्रा (3) ने रौशन कुमार (2) को हराया, दनेन्द्र कुमार (3) ने बृज नंदन सिंह (2) को हराया, प्रशांत कुमार सिंह (3) ने रुद्र वीर सिंह (2) को हराया, समीर बर्धन (3) ने मेदांत सिंह (2) को हराया, ईशान दत्ता (3) ने विद्या पति (2) को हराया, अंगश दास (3) ने संजीत कुमार सौरव (2) को हराया, अनुभव मिश्रा (3) ने अक्षत राज (2) को हराया, सृजान मंडल (3) ने नवीन कुमार (2) को हराया, रितिक कुमार (3) ने वंदना प्रेयाशी (2) को हराया, अभिषेक कुमार साहनी (3) ने राज श्री (2) को हराया, देवाशीष तिवारी (2.5) ने नारायण सी.ए. (2.5) से ड्रॉ खेला, सौविक बनर्जी (2.5) ने अर्नव सिंह (2.5) से ड्रॉ खेला, श्रीनिका घोष (3) ने प्रशास्ति यादव (2) को हराया, अभिजीत कुमार (3) ने श्याम कुमार (2) को हराया, अर्ज्योजीत भौमिक (3) ने रिसाना खातून (2) को हराया, तन्मय कश्यप (2.5) ने पार्थ कश्यप (2.5) से ड्रॉ खेला, विशाल पुष्कर (2.5) ने अनय शाह (2.5) से ड्रॉ खेला, अव्यय शर्मा (3) ने अभय कुमार रजक (2) को हराया, रवींद्र कुमार (3) ने हर्ष रंजन (2) को हराया, मानस (3) ने अभिनव राज (2) को हराया, रामंग वत्स (2.5) ने अभिषेक रोहित (2.5) से ड्रॉ खेला, अमित कुमार साहनी (3) ने अग्निमित्रा पॉल (2) को हराया, जाफ हुसैन (3) ने अर्फीन उल हक (2) को हराया, अनी परमार (3) ने आशुतोष राज (2) को हराया, मधुरम (3) ने अर्पित सहाय (2) को हराया, आयान चटर्जी (2.5) ने स्वप्निल सुमन (2.5) से ड्रॉ खेला, आरोही सागर (3) ने अबंतिका चक्रवर्ती (2) को हराया, मोहक दास (3) ने अभिज्ञान मिश्रा (2) को हराया, अभिषेक राज (3) ने अमन कुमार श्रीवास्तव (2) को हराया, अंकुश राज (3) ने आनंद आस्था (2) को हराया, रियाना खातून (3) ने आयुष भंडारी (2) को हराया, कार्तिकेय नंदन (3) ने आराध्या (2) को हराया, भूषण भास्कर (3) ने वीर विक्रम (2) को हराया, कुमार आनंद (3) ने अनिका यादव (2) को हराया, दिव्ये मोहन (3) ने भारत कुमार पांडेय (2) को हराया, राइमा भट्टाचार्जी (3) ने कुमार मयंक (2) को हराया।

ध्रुव कुमार गुप्ता (2.5) ने सार्थक पी गर्ग (2.5) से ड्रॉ खेला, आरव शरण (3) ने कृष्णा अशेष (2) को हराया, यश रमन (3) ने रोहित कुमार (2) को हराया, कबीर आदित्य आनंद (3) ने गौरव कुमार (2) को हराया, स्वर श्रीवास्तव (3) ने रविंदर कुमार (2) को हराया, साग्निक कर्माकर (3) ने उत्तम प्रकाश (2) को हराया, सुधांशु रंजन मिश्रा (3) ने अविनाश कुमार यादव (2) को हराया, सक्षम प्रियतोश (3) ने सुमित कुमार (2) को हराया, बनरिजॉन मुखिम (3) ने ओजस सिंह (2) को हराया, योगेश शर्मा (3) ने अजय कुमार बिद्यानंद (2) को हराया, शौर्य सक्सेना (2.5) ने राम प्रसाद सहानी (2.5) से ड्रॉ खेला, संतोष कुमार (2.5) ने शीलभद्र लाभ (2.5) से ड्रॉ खेला, शिवम कुमार शिबू (3) ने आदित्य शंकर (2) को हराया, किशोर झा (3) ने जितेंद्र कुमार सिंह (2) को हराया, कुमार शुभम (2.5) ने माधव कुमार सिंह (2.5) से ड्रॉ खेला, सौम्या शांडिल्य (3) ने सार्थक सिन्हा (2) को हराया, आयुष दास (3) ने उज्जवल सिंह (2) को हराया, अजय कुमार (3) ने तन्मय कुमार आर (2) को हराया, सत्याम शर्मा (3) ने वैभव विशाल झा (2) को हराया, विद्या भूषण सिंह (3) ने उत्सव कुमार (2) को हराया, अदीबा उल्लाह (3) ने विहान गुप्ता (2) को हराया, युवराज अद्यान (2.5) ने किशन राज (2.5) से ड्रॉ खेला, निरव धाकल (2.5) ने वर्धन सिंह हर्ष (2) को हराया, दिवाकर नंदन (2.5) ने देवी दयाल सिंह (1.5) को हराया, रित्तिक कुमार (2.5) ने अर्नव कुमार (1.5) को हराया, आर्यन कुमार (2.5) ने सक्षम नाथ (1.5) को हराया, येशे येबर भूटिया (2) ने अगस्त्य भूषण (2) से ड्रॉ खेला, देव देवाशी (2.5) ने अभ्यानंद कुमार (1.5) को हराया, दिलशन एमडी (2.5) ने विवान आर्यन (1.5) को हराया, ईशान संदीप (2.5) ने प्रशांत श्रीवास्तव (1.5) को हराया, राइडन एरिक्क (2.5) ने खुशबू कुमारी (1.5) को हराया, दीपांजलि श्रीवास्तव (2.5) ने किशोर अमित (1.5) को हराया, अंकित कुमार (2.5) ने रवि रंजन (1.5) को हराया, मोहम्मद अली हमजा (2.5) ने समीर कुमार (1.5) को हराया, कनिष्का गुप्ता (2) ने कृतिका रोहतगी (2) से ड्रॉ खेला, प्रखर सिंह (2.5) ने प्रज्ञान प्रीतम (1.5) को हराया, आयुष राज (2.5) ने अमन कुमार (1.5) को हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights