Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट वीमेंस अंडर-23 क्रिकेट में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को हराया

वीमेंस अंडर-23 क्रिकेट में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भुवनेश्वर में बीसीसीआई द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पराजित किया। पहले मैच में बिहार को चंडीगढ़ से सात विकेट से हराया था। बिहार का अगला मैच 31 जनवरी को कटक में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ है।


इस मैच में टॉस अरुणाचल ने जीता और बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 76 रन बना कर आल आउट हो गई। डी पोपी ने 2 , शुभु डी ने 9, आर रावत ने 6, मेघा शर्मा ने 12, शीतल ओर चाका ने 0, माई मेख ने , नबाम यापु ने13, टी याजे ने 3, ओर यानी ने 3 रन बनाये। अंशु अपूर्वा और अपूर्वा कुमारी ने 3-3, शिखा सिंह ने 2 और तेजस्वी तथा रचना ने एक-एक विकेट प्राप्त किये।
जवाब में खेलते हुए बिहार की टीम 27.2 ओवर में 77 बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। आराध्या राज ने 2, विशालाक्षी ने 27, शिखा सिंह ने शून्य और अपूर्वा कुमारी ने 28 बनाये। याशिता सिंह ने 4 और कोमल कुमारी ने एक रन बनाये। डी पोपी और मेघा शर्मा ने एक-एक तथा शुभु डी ने दो विकेट लिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.