पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में रेवड़ी बांटने का सिस्टम कब खत्म होगा। टीम में शामिल कराने से लेकर मैच खिलवाने तक रेवड़ियां बांटने वाली परंपरा चालू है। ऐसा नहीं है कि इस राज में हो रहा है यह पहले भी होता था। ताजा उदाहरण सीनियर वीमेंस क्रिकेट टीम के कंडीशनिंग कैंप का।
इस कंडीशनिंग कैंप में कुल 51 खिलाड़ी शामिल की गई हैं। इन 51 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो वीमेंस अंडर-19 वनडे टीम की सदस्य रही हैं। सीनियर टीम में अंडर-19 वीमेंस वनडे में खराब प्रदर्शन शामिल करने को लेकर बिहार क्रिकेट जगत में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
क्रिकेट जानकारों का कहना है कि जिन खिलाड़ियों का अंडर-19 में खराब प्रदर्शन रहा उन्हें सीनियर टीम के कंडीशनिंग कैंप में क्यों शामिल किया गया। यह सही है कि सीनियर टीम के कंडीशनिंग कैंप में शामिल होने वाली खिलाड़ियों का लिस्ट मैच शुरू होने के पहले जारी हुआ पर जब कुछ खिलाड़ियों का विशाखापत्तनम में हुए टूर्नामेंट में परफॉरमेंस ठीक नहीं रहा तो सीनियर टीम के कंडीशनिंग कैंप में क्यों शामिल किया गया। उन्हें अगर शामिल नहीं किया जाता संघ का खर्चा भी बचता है भीड़ भी नहीं होती। खिलाड़ियों की भीड़ नहीं होने से ट्रेनिंग कैंप भी अच्छे तरीके से संचालित होता है।
गौरतलब है कि बिहार अंडर-19 वीमेंस टीम विशाखापत्तम में हुए वीमेंस अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में खेलने गई थी। इस टूर्नामेंट के पांचों लीग मैचों में बिहार की टीम हार गई।
जरा नजर डाल लीजिए खिलाड़ियों के परफॉरमेंस पर
याशिता सिंह पांच मैचों में 180 रन बना कर लीग स्टेज तक ऑल इंडिया में 11,वैदही यादव पांच मैचों में 107 रन बना कर लीग स्टेज तक ऑल इंडिया में 32, आर्या सेठ पांच मैचों में 51 रन बना कर ऑल इंडिया में 95 नंबर पर रही। बॉलिंग में कुमारी निष्ठा पांच मैचों में नौ विकेट लेकर 18वें नंबर पर रही।
बैटिंग
याशिता सिंह ने पांच मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 180 रन बनाये।
कप्तान श्रुति गुप्ता ने पांच मैचों में 17 रन बनाये।
शिखा कुमारी ने एक मैच में 5 रन
तेजस्वी ने एक मैच में 2 रन
वैदही यादव ने पांच मैच में 107 रन
हर्षिता भारद्वाज ने पांच मैच में 27 रन
आर्या सेठ ने पांच मैच में 51 रन
कुमारी निष्ठा ने पांच मैचों में 16 रन
खुशी कुमारी ने एक मैच में 1 रन
निशा भारती ने एक मैच खेला कोई रन नहीं
कोमल आर कुमारी ने तीन मैच में 22 रन
रेखा कुमारी ने पांच मैच में 3 रन
अराध्या राज ने तीन मैच में 11 रन
शोभना साकेत ने 3 मैच में 19
बेबी रोजी ने तीन मैच में 4 रन
सूर्या भारद्वाज ने दो मैच में 6 रन
स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 1 मैच में 1 रन
नूतन सिंह ने 1 मैच में 1 रन
बॉलिंग
कोमल आर कुमारी ने 2 विकेट चटकाये
तेज गेंदबाज रेखा कुमारी को कोई विकेट नहीं मिला
वैदही यादव ने तीन विकेट चटकाए
आर्या सेठ ने तीन विकेट
निशा भारती ने 1 विकेट
कुमारी निष्ठा ने 9 विकेट
बेबी रोजी ने 1 विकेट
तेजस्वी ने दो विकेट चटकाये।
22 खिलाड़ियों में से 18 प्लेयरों को खेलने का मौका मिला। रिका सिंह, नंदनी सिंह, स्वस्तिका सिन्हा और सुहानी कुमारी को खेलने का मौका नहीं मिला।
अंडर-19 वनडे टीम के वे प्लेयर जो सीनियर वीमेंस टीम के कंडीशनिंग कैंप में हिस्सा ले रही हैं
श्रुति गुप्ता, वैदही यादव, हर्षिता भारद्वाज, नूतन सिंह, अराध्या राज, स्वस्तिका सिन्हा, रेखा कुमारी, तेजस्वी, याशिता सिंह।
यह डाटा बीसीए के वेबसाइट पर डाली गई सूची के अनुसार है लेकिन इस लिस्ट के अलावा भी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
आपने परफॉरमेंस चार्ट देख लिया और पढ़ भी लिया। जो अंडर-19 के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाई जबकि 22 में 18 प्लेयरों को मौका मिला वैसे खिलाड़ी को सीनियर टीम के कंडीशनिंग कैंप में शामिल किया गया। इसके अलावा आप खुद परफॉरमेंस चार्ट देख कर यह निर्णय ले सकते हैं कि किन खिलाड़ियों को सीनियर के कंडीशनिंग कैंप में शामिल करना चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष या जिला को खुश करने के लिए ऐसी परंपरा को कायम रखना कहां तक उचित है, जरा आप ही सोचिए। खेलढाबा किसी प्लेयर की प्रतिभा पर सवाल खड़ा कहीं करता है पर वर्तमान के परफॉरमेंस को देख कर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। बाकी तो निर्णय यहां के क्रिकेट हुक्कमरानों को करना होगा।
आंकड़ें में थोड़ी बहुत हेरफेर हो सकती है


